TRP Report: ‘अनुपमा’, ‘गुम है किसी के प्यार है’ को मिली बंपर टीआरपी, फिर दर्शकों की पहली पसंद बना ये शो, LIST

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का शो गुम है किसी के प्यार में इस बार दूसरे नंबर पर है. हर बार अनुपमा और इस शो में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. 10वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट की तुलना में इस बार सीरियल की रेटिंग बढ़ी है.

TRP Report Week 11: 11वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. हर हप्ते दर्शक ये जानने को बेताब रहते है कि कौन सा शो सबसे आगे निकल गया. इस वीक भी ज्यादातर वही सीरियल शामिल हैं, जो लगातार टॉप 5 चार्ट में पहले थे. ये शोज दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा दे रहे है. इस बार भी अनुपमा नंबर एक पर है और दूसरे स्थान पर गुम है किसी के प्यार में है. चलिए आपको बताते है टॉप 5 सीरियल्स.

Anupama

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा फिर से सबसे आगे है. लंबे समय से शो ने पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखा है. यह डेली सोप लगातार जनता का दिल जीत रहा है. 11वें हफ्ते में अनुपमा को 3.0 रेटिंग मिली है जो पिछली रिपोर्ट से कम है. पिछले हफ्ते इसे 3.1 रेटिंग मिली थी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का शो गुम है किसी के प्यार में इस बार दूसरे नंबर पर है. हर बार अनुपमा और इस शो में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. 10वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट की तुलना में इस बार सीरियल की रेटिंग बढ़ी है. बीते हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में शो को 2.6 रेटिंग मिली थी और इस बार इसे 2.8 रेटिंग मिली है.

Also Read: Anupama को अलविदा कहेंगी राखी दवे? शो छोड़ने की बात पर तसनीम शेख ने तोड़ी चुप्पी, बोली- कुछ महीनों से…
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को तीसरा स्थाम मिला है. राजन शाही निर्मित शो काफी लंबे समय से चला आ रहा है. शो की रेटिंग्स में थोड़ा सुधार हुआ है. 10वें हफ्ते की रिपोर्ट में शो को 2.4 रेटिंग मिली थी, जबकि 11वें हफ्ते की रिपोर्ट में शो को 2.5 रेटिंग मिली थी.

Imlie

मेघा चक्रवर्ती, सीरत कपूर और करण वोहरा का शो इमली नये कहानी के साथ दर्शकों के सामने है. 10वें हफ्ते में शो को 2.3 रेटिंग मिली थी और इस बार इमली को 2.4 रेटिंग मिली है. वहीं, आकाश आहूजा और निहारिका चौकी का नया शो फालतू इस बार पांचवें स्थान पर रहा और उसे 2.2 रेटिंग मिली. जबकि पंड्या स्टोर छठे नंबर पर है. इसे 2.2 रेटिंग मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >