झारखंड : अभियुक्तों को बचाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था प्रशिक्षु दारोगा, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Jharkhand News, Dhanbad News, Anti Corruption Bureau: झारखंड के धनबाद जिला में एक प्रशिक्षु दारोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. प्रशिक्षु दारोगा जिला के गोविंदपुर थाना में तैनात था. बताया जा रहा है कि एक मामले में अभियुक्तों को बचाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था. धनबाद की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने उसे गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

रांची : झारखंड के धनबाद जिला में एक प्रशिक्षु दारोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. प्रशिक्षु दारोगा जिला के गोविंदपुर थाना में तैनात था. बताया जा रहा है कि एक मामले में अभियुक्तों को बचाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था. धनबाद की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने उसे गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

इस आरोपित का नाम मुनेश कुमार तिवारी है. बताया गया है कि इस प्रशिक्षु दारोगा ने केस में आरोपित पक्ष को बचाने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की थी. झरिया निवासी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता रमेश पांडे ने इसकी शिकायत दो दिन पहले धनबाद एसीबी में की थी.

एसीबी की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन करने के बाद प्रशिक्षु दारोगा को गोविंदपुर इलाके से ही 50,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मुनेश कुमार तिवारी से पूछताछ करने के बाद पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.

Also Read: Indian Railways News/IRCTC: सिमडेगा, चतरा और खूंटी को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >