Tiger 3 Trailer: गद्दारी का दाग धोने निकले सलमान, टाइगर- जोया का दिखा धांसू अंदाज, शाहरुख की झलक देख फैंस फिदा

सलमान खान की टाइगर 3 का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है. ट्रेलर में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमराश हाशमी भी हैं. एक बार फिर से जोया और टाइगर की जोड़ी दर्शकों को देखने मिलेगी. टाइगर 3 का ट्रेलर काफी शानदार और धांसू है और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Tiger 3 Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की टाइगर 3 का फैंस काफी ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म इस दिवाली रिलीज होने वाली है और आज इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है. ये साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. एक्शन फिल्म में एक बार फिर से जोया और टाइगर की जोड़ी दर्शकों को देखने मिलेगी. कैटरीना कैफ जोया के रोल में है और इमराश हाशमी विलेन को किरदार में दिखेंगे. मनीष शर्मा निर्देशित टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त टाइगर 3 का ट्रेलर काफी शानदार और धांसू है. एक्टर ट्रेलर में कई सशस्त्र बलों के जवानों से लड़ते, मशीन गन चलाते और छतों से कूदते दिख रहे है. इसमें शाहरुख खान की भी झलक दिखी है. बता दें कि टाइगर 3 सलमान खान की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो यशराज फिल्म्स के बहुचर्चित जासूसी ब्रह्मांड का एक हिस्सा है. पहली फिल्म जिसका शीर्षक एक था टाइगर था, 2012 में रिलीज हुई थी, और 2017 में इसका सीक्वल देखने को मिला.

टाइगर 3 का ट्रेलर

छह साल के लंबे इंतजार के बाद टाइगर 3 आ रही है. ट्रेलर हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी जारी किया गया है. ये तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फिल्म दिवाली 2023 पर स्क्रीन पर आएगी. टाइगर का मैसेज नाम के ट्रेलर में कहानी के बारे में कुछ प्रमुख संकेत दिए गए हैं. पूर्व रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ अपने बेटे और देश के सामने अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, “मेरे बेटे को मैं नहीं, इंडिया बोलेगा कि मैं क्या था – गद्दार या देश भक्त.” कैटरीना कैफ इसमें जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही है. इमरान हाशमी का ये अवतार फैंस ने पहले शायद ही कभी देखा होगा. फिलहाल ट्रेलर पर यूजर्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं.

टाइगर 3 को लेकर क्या बोले सलमान खान

टाइगर 3 के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा था, टाइगर 3 में एक्शन रॉ, यथार्थवादी लेकिन शानदार है. यह दुनिया से बिल्कुल अलग है. टाइगर फ्रेंचाइजी के बारे में मुझे जो पसंद है वह यह है कि हीरो को लार्जर दैन लाइफ हिंदी के रूप में प्रस्तुत किया गया है. फिल्मी हीरो जो अपने हाथों से लोगों की सेना से मुकाबला कर सकता है. उसे खून बहाना मंजूर है और वह तब तक खड़ा रहता है जब तक उसके आसपास के सभी लोग खत्म नहीं हो जाते. वहीं, कैटरीना कैफ ने अपने कैरेक्टर को लेकर कहा था, “जोया वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस है और मुझे उसके जैसा किरदार पाकर बहुत गर्व है. वह उग्र है, वह साहसी है, वह पूरी दिल से है, वह वफादार है. सबसे बढ़कर वह हर समय मानवता के लिए खड़ी रहती है.

टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो

टाइगर 3 में फैंस को सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी देखने मिलेगी. भले ही शाहरुख ने इसमें कैमियो का रोल प्ले किया है, लेकिन दोनों को दुश्मनों से लड़ते देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. सलमान संग काम करने पर किंग खान ने कहा था, “सलमान खान के साथ काम करने का कोई अनुभव नहीं है, प्यार का अनुभव है, खुशी का अनुभव है, दोस्ताना अनुभव है और भाईचारे का अनुभव है. जब भी मैं उनके साथ काम करता हूं तो यह अद्भुत होता है. हमने वास्तव में एक के अलावा कोई भी पूर्ण फिल्म एक साथ नहीं की है, जो एक पूर्ण फिल्म भी नहीं थी. सच कहूं तो हम साथ नहीं हैं. इसलिए हमें एक फिल्म में काम करने के लिए साल में 4-5 दिन मिलते हैं.

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे सलमान खान

सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. किसी का भाई किसी की जान, जिसे एक बड़े पैमाने पर पारिवारिक मनोरंजन के रूप में पेश किया गया है, अजित-स्टारर वीरम की रीमेक है, जो अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. हालांकि सलमान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी. मूवी में सलमान के अपोजिट पूजा हेगड़े थी. इसके अलावाशहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश ने भी इसमें काम किया था. राम चरण एक विशेष भूमिका में नजर आए थे. यह फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है.

Also Read: Bigg Boss 17 Launch Highlights: पहले दिन ही अंकिता के पति विक्की को पड़ी डांट, इन 17 कंटेस्टेंट ने ली एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >