Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भाग्यशाली हूं कि लोगों ने मुझे…

सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 ने दिवाली के मौके पर 44.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. सलमान ने फिल्म की सफलता पर कहा कि, मुझे एक्शन हीरो होने पर बहुत गर्व है. एक्टर ने ये भी कहा कि, इन फिल्मों की सफलता भी मेरे लिए बहुत पर्सनल है.

Tiger 3: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की एक्शन-ड्रामा फिल्म टाइगर 3 को लेकर पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. टाइगर 3, टाइगर जिंदा ह��� का सीक्वल है और वॉर, और पठान की घटनाओं के बाद वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पांचवीं किस्त है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई. टाइगर 3 से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म लगातार रफ्तार बनाए हुए है. अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर को बड़े पर्दें पर देखकर फैंस काफी खुश है. फिल्म में ऋतिक रोशन और शाहरुख खान कैमियो रोल में है. इस बीच सलमान खान ने फिल्म की सफलता पर बात की.

टाइगर 3 की सफलता पर सलमान खान ने कही ये बात

सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 ने दिवाली के मौके पर 44.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. सलमान ने फिल्म की सफलता पर कहा कि, “मुझे एक्शन हीरो होने पर बहुत गर्व है और मैं लकी हूं कि लोगों ने मुझे कई फिल्मों में इस अवतार में पसंद किया है. इस शैली के साथ बार-बार सफलता का स्वाद चखना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि लोगों को खुश करना सिनेमा की आसान शैली नहीं है. आपको लगातार नया आविष्कार करना होगा और दर्शकों को कुछ नया देना होगा जो उन्होंने हर एक्शन फिल्म के साथ नहीं देखा है. अब तक तीन बार टाइगर का रोल प्ले करने पर एक्टर ने कहा, “यह सराहना मेरे लिए सफलता की हैट्रिक की तरह महसूस होती है.” साथ ही कहा कि, “इन फिल्मों की सफलता भी मेरे लिए बहुत पर्सनल है.”

टाइगर 3 के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर क्या बोले सलमान खान

वहीं, एक इवेंट में सलमान खान ने दिवाली पर टाइगर 3 के प्रदर्शन पर कहा, “यह दिवाली के दिन रिलीज हुई और फिर भी 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कोई घर पर परिवार के साथ बैठ के पूजा पाठ कर रहा था कि नहीं कर रहा था.?” उन्होंने आगे कहा, “बहुत अच्छी बात है कि आप सबको ये फिल्म अच्छी लगी.” बता दें कि कैटरीना कैफ ने भी टाइगर 3 की सक्सेस पर बात की थी. उन्होंने कहा था, फिल्म के लिए क्रेज देखना उनके लिए बहुत महत्व रखता है. उन्हें टाइगर 3 पर बहुत गर्व है और खुशी है कि यह अपने पूर्ववर्ती, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है की तरह ही हंगामा मचा रही है. वह इस बात का दावा करती हैं कि हिंदी मनोरंजन इंडस्ट्री ने इस साल सिनेमाघरों में शानदार समय बिताया है. वह विशेष रूप से टाइगर 3 को उसी सफलता का आनंद लेने में सक्षम होने से रोमांचित है.


Also Read: Tiger 3 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म का घट रहा क्रेज, जानें टोटल कलेक्शन

सलमान खान ने विश्व कप मैच को लेकर कही ये बात

शुक्रवार को ‘टाइगर 3’ के मेकर्स ने मुंबई में फिल्म की सफलता के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मौजूद थे. इस इवेंट में सलमान ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच होने वाले मैच को लेकर बात की. उन्होंने कहा, हर गेम इंडिया जीती है और उस दौरान हम आए (टाइगर 3 को लेकर) तो जो हमारे कलेक्शन है वो बहुत ही अच्छे है. इंडिया अब विश्व कप जीत जाएगी और उसके बाद आप सब वापस थियेटर में.

टाइगर 3 में ऋतिक रोशन और शाहरुख खान

टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है. फिल्म में सलमान और कैटरीना पिछले दो संस्करणों में अविनाश और जोया की अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे. इमरान हाशमी, कुमुद मिश्रा, रेवती, रिद्धि डोगरा और अनंत विधात सहित अन्य कलाकारों द्वारा अभिनीत, टाइगर 3 इस दिवाली 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज हुई. फिल्म में कथित तौर पर ‘पठान’ शाहरुख खान का एक विस्तारित कैमियो होगा, जबकि टाइगर 3 एसआरके-स्टारर पठान और ऋतिक रोशन की वॉर की घटनाओं के बाद की कहानी का अनुसरण करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >