लॉकडाउन के बीच झारखंड में सुरक्षा बलों से नक्सलियों की मुठभेड़, मारे गये 3 महिला माओवादी

three naxalites killed in encounter with security forces in jharkhand during lockdown रांची : लॉडकाउन के दौरान झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सलियों और पुलिस के बीच शनिवार (4 अप्रैल, 2020) तड़के भीषण मुठभेड़ हो गयी. इसमें तीन माओवादियों के मारे गये हैं. मारे गये तीनों नक्सलीी महिला हैं. दोनों ओर से घंटों गोलीबारी के बाद नक्सली घने जंगल में भाग गये. चाईबासा और खूंटी की पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

रांची : लॉडकाउन के दौरान झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सलियों और पुलिस के बीच शनिवार (4 अप्रैल, 2020) तड़के भीषण मुठभेड़ हो गयी. इसमें तीन माओवादियों के मारे गये. मारे गये तीनों नक्सली महिला हैं. पुलिस के अनुसार पहले पुलिस ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, जिसके बाद वे पुलिस पर फायरिंग करने लगे. दोनों ओर से घंटों गोलीबारी के बाद नक्सली घने जंगल में भाग गये. चाईबासा और खूंटी की पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: रांची में सब्जी खरीदने के लिए लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं किया पालन

बताया गया है कि चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों की पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों से मुठभेड़ हो गयी. पश्चिम सिंहभूम के अति नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के चिरागरेडा की पहाड़ियों पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया.

जवानों को देखते ही नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद चाईबासा एवं खूंटी की पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की. सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग गये.

Also Read: Jharkhand : लॉकडाउन में सोनुआ तक घुसे नक्सली मचाया तांडव, एक व्यक्ति को मारी गोली, छात्रावास को उड़ाया

सुरक्षा बलों ने उस जगह से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं, जहां मुठभेड़ हुई. सूत्रों का कहना है कि कम से कम तीन नक्सली मारे गये हैं. सुरक्षा बलों ने इनके शव बरामद कर लिये हैं. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि झारखंड से नक्सलवाद के सफाये के लिए जिला पुलिस बल के साथ मिलकर सुरक्षा बल के जवान निरंतर अलग-अलग नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाते रहते हैं. इसी अभियान के तहत शुक्रवार देर रात भी जवान अपने काम पर निकले थे. शनिवार तड़के नक्सलियों से उनका सामना हो गया.

Also Read: झारखंड के वैज्ञानिकों ने बनाया अनूठा वेंटिलेटर, एक मशीन से बचेगी चार लोगों की जिंदगी

मुठभेड़ स्थल से जो हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं, उसका विवरण भी नहीं मिल पाया है. सूत्रों ने बताया है कि चाईबासा और खूंटी जिला की पुलिस जंगलों में अभियान चला रही है. जंगल से जवानों ने कई हथियार, नक्सली साहित्य और अन्य चीजें बरामद की हैं.

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ भाकपा माओवादियों के साथ हुई. जिस दस्ते से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई, वह हार्डकोर नक्सली जीवन कंडुलना और सुरेश मुंडा का दस्ता था. तीन नक्सलियों के मारे जाने के अलावा कुछ और नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >