The Kerala Story Box Office Collection: जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी द केरल स्टोरी, जानें टोटल कमाई

The Kerala Story Box Office Collection Day 7: द केरल स्टोरी को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म ने सातवें दिन 12.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 81.36 करोड़ हो गया है.

The Kerala Story Box Office Collection Day 7: सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. फिल्म जबसे सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से ये विवादों में घिरी हुई है. कई राज्यों में इसे बैन कर दिया गया है, हालांकि दर्शकों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है. बता दें कि कहानी केरल की तीन महिलाओं के बारे में है, जिनका ब्रेनवॉश किया जाता है और इस्लाम में परिवर्तित हो जाती हैं. फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ले जाया जाता है. अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है.

द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहले वीकेंड की तुलना में द केरल स्टोरी के सप्ताह के दिनों के कलेक्शन में सुधार हुआ है. फिल्म ने गुरुवार को 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे पहले हफ्ते का कलेक्शन 81.36 करोड़ हो गया. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे कुछ राज्यों के सिनेमाघरों में न चलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. उम्मीद है कि फिल्म एक दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने पहले सप्ताह में फिल्म के दिन-वार कलेक्शन साझा किए और दूसरे सप्ताह में और भी बेहतर प्रदर्शन की भविष्यवाणी की. उन्होंने यह भी दावा किया कि फिल्म आसानी से भारत में 200 करोड़ रुपये और यहां तक कि 250 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.


तरण आदर्श ने किया ये ट्वीट

उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, “#TheKeralaStory ने पहले सप्ताह में अभूतपूर्व कुल कमाई की… दिन के हिसाब से कारोबार – विशेष रूप से सप्ताह के दिनों में – आंखें खोलने वाली है… शुक्र 8.03 करोड़, शनि 11.22 करोड़, सूर्य 16.40 करोड़, सोम 10.07 करोड़, मंगल 11.14 करोड़, बुध 12 करोड़, गुरु 12.50 करोड़. कुल: 81.36 करोड़. #भारत बिज… नेट बीओसी. ब्लॉकबस्टर.” उन्होंने आगे कहा, “#TheKeralaStory अपने वीकेंड 2 [सप्ताहांत 1 में ₹ 35.65 करोड़ एकत्र किए] में बहुत अधिक संख्या में संग्रह करने के लिए निश्चित है … इसके अलावा, फिल्म आराम से #भारत में 200 करोड़ पार कर लेगी, सप्ताह 1 में सप्ताह के दिनों में वृद्धि / गिरावट… सोमवार: [विकास] 25.40% मंगल: [वृद्धि] 10.63% बुध: [वृद्धि] 7.72% गुरु: [वृद्धि] 4.17%.”

Also Read: Entertainmet News LIVE: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई के सजा घर, एक दूसरे को पहनाएंगे अगूंठी
द केरल स्टोरी की कहानी

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित, फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ऐसा लगता है कि फिल्म के आसपास के विवाद ने ही दर्शकों के बीच इसकी मांग को लाभ पहुंचाया है. फिल्म के ट्रेलर के बाद दावा किया गया कि केरल की 32,000 महिलाएं लापता हो गईं और आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गईं. इस फिल्म के आसपास एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. हालांकि, विरोध के बाद, ट्रेलर में विवादास्पद चित्र को बाद में वापस ले लिया गया था. इसके ट्रेलर विवरण को बाद में केरल की तीन महिलाओं की कहानी में बदल दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >