Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: हार्ट ब्रेकिंग लव स्टोरी है शाहिद कपूर की फिल्म,पहला रिव्यू आया सामने

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya First Review: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म 9 फरवरी यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म को लेकर रिव्यूज आने लगे है.

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है. फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन काम कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी साथ में काफी शानदार लग रही है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कहानी काफी हटकर और अलग है. ये एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वो लड़की एक ह्यूमनॉइड एंड्रॉइड रोबोट होती है.

फिल्म को लेकर अलग-अलग रिव्यूज आने लगे है. ऑलवेज बॉलीवुड द्वारा ने मूवी का रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इसे साढ़े 3 स्टार दिए है.

ऑलवेज बॉलीवुड की मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि इंसानों और AI के बीच भावनात्मक सीमाओं को एक सीमा के भीतर बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है. आगे इस पोस्ट में लिखा हुआ है, यह शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर दिल के टूटने को इतनी अच्छी तरह और शानदार ढंग से व्यक्त करता है. अल्टीमेट क्लाइमैक्स.

शाहिद कपूर ने पीटीआई से बातचीत में कहा, “मुझे बड़े पर्दे पर प्रेम कहानियां और यहां तक कि गाने देखना पसंद है. मुझे याद है कि मैंने पहली बार बड़े पर्दे पर ‘शावा शावा’ (‘कभी खुशी कभी गम…’ से) या ‘आती क्या खंडाला’ देखा था बड़े पर्दे पर.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो इसकी बिक्री के पहले दिन लगभग 50 लाख रुपये की कमाई हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अब तक 93 लाख रुपये की कमाई कर ली है.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इस साल की छठी हिंदी थिएटर रिलीज होगी. इससे पहले फाइटर, मेरी क्रिसमस, मैं अटल हूं और तौबा तेरा जलवा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई.

शाहिद कपूर के पास ‘देवा’ नाम की फिल्म है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि ये इसी साल दशहरा पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म से एक्टर ने अपना पहला लुक शेयर किया था.

अभिनेता को आखिरी बार ‘ब्लडी डैडी’ में देखा गया था. इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखे थे. ये ओटीटी पर रिलीज हुई थी.

Also Read: Animal Park में होगी कबीर सिंह की एंट्री? शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर ऐसा कुछ होता है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >