Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ने वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आइये जानते हैं मूवी ने वीकेंड पर कितने करोड़ की कमाई की है.

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर और कृति सेनन ने पहली बार रोमांटिक-कॉम ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ में एक-दूसरे के साथ जोड़ी बनाई. फिल्म एक रोबोट और आम इंसान के बीच के प्यार को बड़े ही बखूबी तरीके से दिखाती है.

अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और वीकेंड पर इसमें बढ़त देखी गई.

वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने तीसरे दिन 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 26.85 करोड़ रुपये हो गया है.

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ने पहले दिन 6.7 करोड़ और दूसरे दिन 9.65 करोड़ की कमाई की. उम्मीद की जा रही है कि ये लवस्टोरी आगे के दिनों में काफी अच्छी कमाई करेगी.

फिल्म में शाहिद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जो प्यार में पड़ जाता है और सिफरा (कृति सेनन) नामक रोबोट से शादी करने का फैसला करता है. इसे सिनेमाघरों में मिली-जुली समीक्षा मिली.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BO Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म FLOP हुई या HIT, जानें टोटल कमाई

फर्स्टपोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में रोबोट की भूमिका निभाने वाली कृति ने फिल्म इंडस्ट्री पर एआई के खतरे के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “यह एक खतरा हो सकता है. चैट जीपीटी आपको सब कुछ देता है. लैंडलाइन के समय में, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कनाडा में अपने चचेरे भाई के साथ वीडियो कॉल और चैट कर पाऊंगी.”

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. उनका कहना है कि कृति और शाहिद एक साथ काफी अच्छे लगे रहे हैं और फिल्म भी मास्टर क्लास है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में डायना पेंटी, संजय कपूर, रोनित बोस रॉय, राजीव खंडेलवाल, विवान भथेना, जीशान कादरी, अंकुर भाटिया, मुकेश भट्ट और सरताज कक्कड़ के साथ नजर आए थे.

कृति सेनन आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ ‘गणपथ’ में नजर आई थीं. वह नेटफ्लिक्स फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी, जो उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई जाएगी. अभिनेत्री अगली बार करीना कपूर और तब्बू के साथ ‘द क्रू’ में अभिनय करेंगी.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: नोट कर लो दिन-तारीख, ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >