संदेशखाली के लोगों के साथ नंदीग्राम, अत्याचार बर्दाश्त नहीं, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि भाजपा संदेशखाली में महिलाओं व स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने वाले तमाम लोगों को गिरफ्तार करने व उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है.

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली की घटना को लेकर रविवार को नंदीग्राम के हरिपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विरोध रैली निकाली गयी. इसमें विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के लोग संदेशखाली में आंदोलनकारियों के साथ हैं. लोगों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

पुलिस-प्रशासन की मदद से महिलाओं पर अत्याचार कर रहे बदमाश

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार, पुलिस व प्रशासन की मदद से तृणमूल समर्थित बदमाश यहां की महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं. भाजपा ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करती है. शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि भाजपा संदेशखाली में महिलाओं व स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने वाले तमाम लोगों को गिरफ्तार करने व उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है.

Also Read: शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा, संदेशखाली पुलिस छावनी में बदली, इंटरनेट ठप, माकपा नेता हिरासत में

ममता बनर्जी की मदद से छिपा है शेख शाहजहां

भाजपा नेता ने फरार तृणमूल नेता शेख शाहजहां को लेकर विस्फोटक दावा करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मदद से ही उसे आश्रय मिला हुआ होगा. यदि ‘कालीघाट’ इलाके में तलाशी अभियान चलाया जाये, तो संभवत: वह मिल सकता है. संदेशखाली के लोगों द्वारा तृणमूल नेता शिबू हाजरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि शिबू हाजरा को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है. आम जनता ही उसे गिरफ्तार कर लेगी. शामिल हुए.

नंदीग्राम ने देखा 5,000 मातृशक्ति का प्रदर्शन

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों को जनता ही ठीक कर सकती है. वर्ष 2011 के पहले राज्य में नंदीग्राम के लोगों ने अत्याचार के खिलाफ अपनी लड़ाई दिखायी थी, अब संदेशखाली के लोग दिखा रहे हैं. नंदीग्राम में जो रैली निकाली गयी है, उसमें पांच हजार महिलाओं की ‘मातृशक्ति’ दिखी है. इस दिन भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी तमलूक में चैतन्य महाप्रभु मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

Also Read: संदेशखाली में फिर हंगामा, शेख शाहजहां व शिबू हाजरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन व हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >