सनी देओल की गदर 2 से लेकर मनोज बाजपेयी की Bandaa तक, इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

फिल्मों की बात करें तो इसमें मनोज बाजपेयी की सिर्फ एक बंदा काफी है, साइलेंस 2, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी, लव इज ब्लाइंड, पंकज त्रिपाठी की कड़क सिंह, हुमा कुरैशी की तरला, सनी देओल की गदर 2 शामिल है.

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपने बहुप्रतीक्षित शो और फिल्मों की आगामी रिलीज की घोषणा की है. शुक्रवार की शाम मुंबई में जी5 के पांच साल होने पर कई ऐसी सीरीज की घोषणा की गई. इस जश्न का हिस्सा सोनाली बेंद्रे, सुनील ग्रोवर, मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, हुमा कुरैशी, विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार बने. इसमें जो कंटेंट लाइन-अप है, उसमें सनफ्लॉवर सीजन 2, ताज 2, ब्रोकन न्यूज सीजन 2, कड़क सिंह जैसी फिल्में शामिल है.

जी5 पर रिलीज होगी ये वेब सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने 111 सीरीज और फिल्मों की घोषणा की, जो आने वाले सालों में रिलीज होगी. इसमें सुनील ग्रोवर की सनफ्लॉवर सीजन 2, आशिम गुलाटी, नसीरुद्दीन शाह और धर्मेंद्र अभिनीत ताज 2, TVF के ह्यूमरसली योर्स S3, गुलशन देवैया की दुरंगा सीजन 2, गुनीत मोंगा की ग्यारह ग्यारह, क्राइम बीट शामिल है.

https://www.instagram.com/p/CsdW0guAtgg/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CpCvNA6OMdg/?hl=en
गदर 2 से लेकर ये फिल्में हो रही रिलीज

वहीं, फिल्मों की बात करें तो इसमें मनोज बाजपेयी की सिर्फ एक बंदा काफी है, साइलेंस 2, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी, लव इज ब्लाइंड, पंकज त्रिपाठी की कड़क सिंह, हुमा कुरैशी की तरला, सनी देओल की गदर 2 शामिल है. बता दें कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सुधीर मिश्रा, विकास बहल, विवेक अग्निहोत्री और नागराज मंजुले जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ अपने सहयोग की उम्मीद कर रहा है.

Also Read: टीवी की इस हसीना ने मारी रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 13 को लात! कहा- मेरे पास रियलिटी शो…
गदर 2 के बारे में जानें ये बात

गदर 2 की बात करें तो सनी देओल की मोस्ट अवेटेड गदर 2 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में विलेन का किरदार मनीष वाधवा निभा सकते हैं. वो शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी निगेटिव किरदार में दिखे थे. वो सनी देओल की फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक ये कंफर्म नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म के लिए उन्होंने 40 लाख रुपये चार्ज किये हैं. मनीष ने अमरीश पुरी को रिप्लेस किया है, ऐसे में अब देखना होगा कि वो अपने किरदार के साथ कितना न्याय कर पाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >