Success Story: दुबई में नोट छाप रहा मुंबई का यह छोरा, रोजाना कमाता है 32 करोड़

Success Story: भारतीय मूल के रिजवान साजन ने दुबई में अपने बिजनस के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी कंपनी आज निर्माण सामग्री, रियल एस्टेट, होम डेकोर और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

Success Story: भारत की इंडस्ट्रियल कैपिटल मुंबई की गलियों में घूम-घूमकर सामान बेचने वाला छोरा आज दुबई में नोट छापने की मशीन बन गया है. यह रोजाना करीब 32 करोड़ रुपये कमाता है. इस बालक का नाम रिजवान साजन है और फिलहाल यह दुबई में डेन्यूब ग्रुप नामक कंपनी चलाता है. रिजवान साजन न केवल कंपनी चलाता है, बल्कि डेन्यूब ग्रुप का संस्थापक और अध्यक्ष भी है.

मुंबई की झुग्गियों में पले-बढ़े रिजवान साजन

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिजवान साजन की सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक है. मुंबई की झुग्गियों में पले-बढ़े साजन ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ डेन्यूब ग्रुप की स्थापना की, जो आज एक प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनी है.

रिजवान साजन के डेन्यूब ग्रुप का कारोबार

भारतीय मूल के रिजवान साजन ने दुबई में अपने बिजनस के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी कंपनी आज निर्माण सामग्री, रियल एस्टेट, होम डेकोर और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. उनकी सफलता की कहानी कड़ी मेहनत, जोखिम उठाने और ग्राहकों की जरूरतों को समझने की अद्वितीय क्षमता का परिणाम है.

1993 में हुई डेन्यूब ग्रुप की स्थापना

डेन्यूब ग्रुप की स्थापना 1993 में दुबई में हुई थी. शुरुआत में यह कंपनी निर्माण सामानों की आपूर्ति के लिए जानी जाती थी. धीरे-धीरे यह कंपनी निर्माण उद्योग के लिए प्रमुख सामानों का सप्लायर बन गई. इसके बाद रिजवान साजन ने अपने बिजनस को कई अन्य क्षेत्रों में फैलाने का काम किया. डेन्यूब ग्रुप के दूसरे बिजनस में रिटेल, किचन सॉल्यूशंस और फिट-आउट सॉल्यूशंस शामिल हैं.

दुनिया भर में बज रहा डेन्यूब ग्रुप का डंका

डेन्यूब ग्रुप का बिजनस केवल दुबई तक सीमित नहीं हैं. यह कंपनी सऊदी अरब, कुवैत, भारत और दूसरे देशों में भी अपनी सर्विसेज मुहैया कराती है. वर्तमान में, डेन्यूब ग्रुप के पास 50 से अधिक शोरूम हैं और यह 25 से अधिक देशों में ऑपरेट करती है.

इसे भी पढ़ें: SIP: करोड़पति बनाने वाला एसबीआई का फंड, हर महीने डालने होंगे सिर्फ 10,000 रुपये

रिजवान साजन की कुल संपत्ति

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष रिजवान साजन दुबई के सबसे अमीर भारतीयों में से एक हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 20,830 करोड़ रुपये) आंकी गई है. यदि उनकी संपत्ति से उन्हें सालाना 10% का रिटर्न मिलता है, तो यह वार्षिक आय लगभग 250 मिलियन डॉलर यानी 2,083 करोड़ रुपये होगी. इसका मतलब है कि उनकी रोजाना की आमदनी लगभग 5.7 करोड़ रुपये होगी. हालांकि, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उनकी रोजाना की कमाई 32 करोड़ है.

इसे भी पढ़ें: Tata Capital IPO: 20 साल में दूसरा बड़ा आईपीओ लाने जा रहा टाटा ग्रुप, जानें कब होगा लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >