झारखंड में पुलिस के हत्थे चढ़ा टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर, नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली सफलता

चतरा (दीनबंधु) : चतरा जिले की कुंदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कुंदा बाजार से टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर दिलचंद गंझू को गिरफ्तार किया. गंझू पर दुर्गी गांव के अशोक यादव के घर हमला कर मारपीट करने व घर में तालाबंदी करने का आरोप है. चतरा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सफलता मिली है.

नक्सलियों के खिलाफ चतरा पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में चतरा की कुंदा थाना पुलिस ने सब जोनल कमांडर दिलचंद गंझू को गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिलचंद गंझू जेल से बाहर आया था.

Also Read: झारखंड में नदी में नहा रहे सात बच्चों में चार बाल-बाल बचे, दो सगे भाइयों का शव बरामद, एक बच्ची का सुराग नहीं

चतरा पुलिस इन दिनों नक्सलियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चला रही है. इस क्रम में कई नक्सली पकड़े गये हैं. एक सप्ताह पूर्व माओवादियों ने पत्थलगड़ा व मयूरहंड थाना क्षेत्र में पुलिस की मुखबिरी के आरोप में दो लोगों की हत्या कर दी थी. पत्थलगड्ढा में एक महिला नागेश्वरी देवी की हत्या पुलिस मुखबिरी के आरोप में की गयी थी.

Also Read: झारखंड में लव लेटर से खुला प्रेमिका की हत्या का राज, पढ़िए कैसे प्रेमी ने मामूली बात के लिए प्रेमिका को मार डाला

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >