Sridevi की पांचवीं पुण्यतिथि पर चीन में फिर से रिलीज होगी ‘इंग्लिश विंग्लिश’, डिटेल्स इनसाइड

श्रीदेवी की पांचवी पुण्यतिथि पर चीन में एक्ट्रेस की ऑइकॉनिक फिल्म ‘एंग्लोश विंग्लिश’ फिर से रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म 6 हजरा स्क्रीन पर रिलीज होगी.

इस साल 24 फरवरी को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि है. भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध महिला सुपरस्टार ने 24 फरवरी, 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली. उनके निधन से उनका परिवार, लाखों फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में चली गई थी. अब उनकी पुण्यतिथि पर फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को एक बार फिर चीन के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. वितरक इरोज इंटरनेशनल ने बताया कि ‘इंग्लिश विंग्लिश’ को चीन में 6,000 स्क्रीनों पर रिलीज किया जाएगा.

इंग्लिश विंग्लिश चीन में होगी रिलीज

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) कुमार आहूजा ने एक बयान में कहा, “दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की सबसे यादगार फिल्मों में से एक ‘इंग्लिश विंग्लिश’ को चीन की दर्शकों को दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं.” गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित हिंदी पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा के माध्यम से श्रीदेवी ने लंबे समय बाद रुपहले पर्दे पर वापसी थी. यह फिल्म 2012 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक नॉमिनेटेड हुई थी. फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया. उन्होंने पोस्ट किया कि फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जो श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि है.


फिल्म में ये स्टारकास्ट हैं मौजूद

फिल्म में श्रीदेवी एक शांत, मधुर स्वभाव वाली गृहिणी शशि गोडबोले का किरदार निभाती हैं. वह अंग्रेजी बोलने और समझने में असमर्थता के कारण हर दिन अपने पढ़े-लिखे पति और बेटी से छोटी-छोटी ताने सहती थी. श्रीदेवी के अलावा फिल्म में आदिल हुसैन, सुमीत व्यास, प्रिया आनंद, सुलभा देशपांडे और फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू भी हैं. बता दें कि बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की. उनकी दो बेटियां हुईं, जिसमें बड़ी बेटी जान्हवी और छोटी खुशी कपूर है. जाह्नवी जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, वहीं खुशी जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ की दुल्हनियां बनने के लिए कियारा आडवाणी पहुंची जैसलमेर, देखें पहली तसवीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >