दक्षिण अफ्रीका की टीम को नहीं मिली ताज में ठहरने की अनुमति

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने महानगर के ताज होटल में ठहरने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी और खिलाड़ियों को एयरपोर्ट के पास किसी होटल में ठहरने का सुझाव दिया.

राजारहाट-न्यूटाउन में इको पार्क के पास एक होटल में रहने की व्यवस्था की गयी

मंगलवार सुबह 8.55 बजे की फ्लाइट से स्वदेश लौटेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम

कोलकाता : कोरोना वायरस के फैलने संक्रमण की वजह से बीसीसीआइ ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों को रद्द कर दिया है. अब सीरीज रद्द होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम स्वदेश लौटने की तैयारी में है, लेकिन टीम ने नयी दिल्ली से फ्लाइट लेने की बजाय कोलकाता से विमान पकड़ने की इच्छा जाहिर की थी, जिसे बीसीसीआइ ने भी स्वीकार कर लिया.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने महानगर के ताज होटल में ठहरने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी और खिलाड़ियों को एयरपोर्ट के पास किसी होटल में ठहरने का सुझाव दिया. इसी क्रम में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम सोमवार दोपहर लखनऊ से कोलकाता पहुंची. राज्य सरकार की अनुमति नहीं मिलने के कारण मेहमान टीम की कोलकाता के ताज बंगाल होटल की बजाय एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी है.

अफ्रीकी टीम मंगलवार को इसी होटल से सीधे कोलकाता एयरपोर्ट का रुख करेगी और दुबई होते हुए अपने देश वापस लौट जायेगी. दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों के कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर उनकी बारीकी से थर्मल स्कैनिंग की गयी.

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस समेत कुछ खिलाड़ियों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. खिलाड़ी एयरपोर्ट से टीम की बस में चढ़ कर सीधे होटल के लिए रवाना हो गये.

गौरतलब है कि खिलाड़ियों को राजारहाट न्यूटाउन स्थित इको पार्क के पास एक होटल में ठहराया गया. होटल के मुख्य प्रवेश द्वार पर टीम के प्रत्येक सदस्य की थर्मल स्कैनिंग की गयी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ियों को घूमने-फिरने के लिए होटल से नहीं निकलने की सलाह दी गयी है.

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने खुद ही लखनऊ से दिल्ली के बजाय कोलकाता आने की इच्छा जतायी थी, क्योंकि कोरोना के कहर के मद्देनजर कोलकाता एयरपोर्ट को इस समय दिल्ली की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है.

पश्चिम बंगाल में कोरोना का अब तक एक भी पुष्ट मामला सामने नहीं आया है. दक्षिण अफ्रीकी टीम की कोलकाता एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह 8.55 बजे की फ्लाइट है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने टीम को कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित ताज बंगाल होटल में ठहरने की अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि वह घनी आबादी वाले इलाके में है.

दक्षिण अफ्रीकी टीम के किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ में अब तक कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है, लेकिन राज्य सरकार किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती थी. इसलिए एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में उन्हें ठहरवाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >