Hair Care Tips: आज के समय में बालों को कलर करना सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि फैशन भी बन गया है. कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ अपने लुक को बदलने के लिए भी बालों को कलर कराते रहते हैं. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपके बाल भले ही स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखने लगते हैं, लेकिन अगर सही तरीका न अपनाया जाए और कुछ बातों का ख्याल न रखा जाए तो आपके बाल बुरी तरह से डैमेज भी हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में आपको बताएंगे जिनका ख्याल आपको बार-बार बालों को कलर कराने से पहले जरूर रखना चाहिए। जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपके बाल सिर्फ खूबसूरत नहीं दिखते हैं, ये हेल्दी भी रहते हैं.
बालों को डैमेज कर सकता है बार-बार कलर करना
यह बात तो आपको जरूर मालूम होगी कि जिस हेयर कलर का आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें कई तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं. ये आपके बालों के नेचुरल मॉइस्चर और मजबूती को अफेक्ट कर सकते हैं. जब आप अपने बालों को कम दिनों के अंतराल में ही बार-बार कलर करते हैं, तो वे कमजोर, रूखे और बेजान दिखने लग जाते हैं. अगर आप बालों को कलर करने जा रहे हैं तो कुछ दिनों का गैप जरूर लें ताकि आपके बालों को पिछली बार हुए डैमेज से रिकवर होने का मौका मिले.
यह भी पढ़ें: शैंपू के अगले ही दिन ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं बाल? ये घरेलू उपाय आ सकते हैं आपके काम
सही प्रोडक्ट का चुनना भी है जरूरी
जब आप हेयर कलर चुनते हैं तो आपको सिर्फ उसके रंग का ही नहीं बल्कि क्वालिटी और ब्रांड का भी ख्याल रखना चाहिए. आपको अपने लिए इस तरह का प्रोडक्ट चुनना चाहिए जिसमें कम से कम केमिकल्स मौजूद हों. इस तरह के हेयर कलर आपके बालों को कम डैमेज करते हैं. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो एक एक्सपर्ट या फिर हेयर स्टाइलिस्ट की सलाह लेकर अपने लिए कोई प्रोडक्ट चुनें.
कलर कराने से पहले पैच टेस्ट जरूरी
कई बार ऐसा भी हो सकता है कि हेयर कलर में मौजूद केमिकल्स की वजह से आपको एलर्जी या रिएक्शन हो जाए. ऐसे में यह और भी जरूरी हो जाता है कि आप अपने बालों को कलर करने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करें. थोड़ा सा कलर अपने हाथों या फिर कान के पीछे लगाएं और फिर इंतजार करें. अगर आपको स्किन में जलन, इचिंग या फिर रेडनेस दिखे तो इस तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल गलती से भी न करें.
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: पतले और कमजोर बाल फिर से हो जाएंगे घने और मजबूत! ये सस्ते घरेलू उपाय आपके बालों में भर देंगे नई जान
कलर किए हुए बालों की सही देखभाल
जब आप अपने बालों को कलर करवा लेते हैं तो आपके लिए उनका ख्याल रखना डबल जरूरी हो जाता है. बालों को कलर करने के बाद एक माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है. इसके अलावा आपको अपने बालों पर हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल या फिर ऑइलिंग भी जरूर करनी चाहिए.
बहुत जल्दी-जल्दी कलर कराने से बचें
अगर आप अपने बालों को कुछ ही हफ्तों में दोबारा कलर करवाते हैं, तो आपको जल्दी से जल्दी अपनी इस आदत को सुधारना चाहिए. इस गलती की वजह से आपके बाल डैमेज और कमजोर हो जाते हैं. एक बार जब आप अपने बालों को कलर करवा लें तो दोबारा कुछ महीनों बाद ही बालों को दोबारा कलर करवाएं.
यह भी पढ़ें: Hair Fall Reasons: इन गलतियों की वजह से गंजेपन की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं आप, जानें और समय रहते कर लें सुधार
