बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि कल लेंगे शपथ, जाते-जाते सीवी आनंद बोस ने गांधी और टैगोर को किया याद

Bengal Governor RN Ravi Oath News: तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आरएन रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे. वह बुधवार की शाम को कोलकाता पहुंचेंगे. बृहस्पतिवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस उनको कोलकाता के लोक भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे.

Bengal Governor RN Ravi Oath News: पश्चिम बंगाल के नव नियुक्त राज्यपाल आरएन रवि के बुधवार शाम को कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है. अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को वह लोक भवन में शपथ लेंगे. सीवी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से 5 मार्च को अचानक इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद आरएन रवि को उसी दिन पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलायेंगे शपथ

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल प्रदेश के नये राज्यपाल आरएन रवि (73) को बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे.

आज शाम कोलकाता पहुंचेंगे बंगाल के नये राज्यपाल

अधिकारी ने कहा- नये राज्यपाल आज शाम शहर पहुंचेंगे. शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार सुबह लोक भवन में होगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सीवी आनंद बोस के इस्तीफे ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके इस्तीफे को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बंगाल की जनता का जताया आभार

इससे पहले, सीवी आनंद बोस ने कोलकाता से रवाना होने से पहले पश्चिम बंगाल को अपना ‘दूसरा घर’ बताया. कहा कि राज्य में उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. बंगाल के लोगों के नाम लिखे एक पत्र में पूर्व राज्यपाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन और स्नेह के लिए उनका आभार जताया.

इसे भी पढ़ें : सामने आये सीवी आनंद बोस, कहा- सोच-समझकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर को किया याद

उन्होंने राज्य के लोगों के नाम लिखे विदाई संदेश में कहा- कई दशक पहले महात्मा गांधी ने कहा था कि ‘मैं बंगाल नहीं छोड़ सकता, और बंगाल मुझे जाने नहीं देगा.’ आज मैं भी वही महसूस कर रहा हूं. उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर की कविता को भी उद्धृत किया. कहा- यह मंत्रोच्चार, गायन और माला जपना छोड़ दो. वह (ईश्वर) वहां है, जहां किसान बंजर जमीन जोत रहा है और जहां सड़क बनाने वाला पत्थर तोड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, ममता बनर्जी चिंतित

आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल होंगे! ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर जतायी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >