Shraddha Murder Case: क्या हरियाणा में मिले शव का श्रद्धा मर्डर से है संबंध! जानिए कहां तक पहुंची जांच

Shraddha Murder Case: हरियाणा के फरीदाबाद के पाली रोड के पास अरावली की पहाड़ियों में गुरुवार को एक ट्रॉली बैग से मानव शरीर के टुकड़े मिले. मानव शव से भरे बैग को सबसे पहले एक व्यक्ति ने देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी.

Shraddha Murder Case: हरियाणा के जंगल में एक सूटकेस के अंदर शरीर के टुकड़े मिले हैं. हरियाणा में मिले शव के टुकड़े को श्रद्धा मर्डर केस से जोड़ा जा रहा है. बता दें फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित अरावली के जंगल में गुरुवार को शव से भरा एक सूटकेस मिला. शव से भरा सूटकेस मिलने के बाद हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम हरियाणा पहुंची है. अब पुलिस जांच कर रही है कि सूटकेस में भरा मिले ये टुकड़े क्या श्रद्धा के हैं.

फोरेंसिक टीम कर रही है जांच: दरअसल हरियाणा के फरीदाबाद के पाली रोड के पास अरावली की पहाड़ियों में गुरुवार को एक ट्रॉली बैग से मानव शरीर के टुकड़े मिले. मानव शव से भरे बैग को सबसे पहले एक व्यक्ति ने देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. शव मिलने के बाद सूरजकुंड पुलिस ने उसे फोरेंसिक टीम को जांच के लिए दे दिया.

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरीदाबाद में सूटकेस में जो शव के टुकड़े बरामद हुए हैं उसका श्रद्धा मर्डर से संबंध हो सकता है.एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शव करीब एक महीने पहले का बताया जा रहा है. बहरहाल अभी शव को लेकर कुछ खास पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा. वहीं, श्रद्धा मर्डर केस से इस शव के टुकड़े को जोड़ा जा रहा है ऐसे में हो सकता है कि दिल्ली पुलिस इसका डीएनए टेस्ट कराए.

आफताब ने किये थे श्रद्धा के शव के टुकडे: बता दें. महरौली मर्डर केस के आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के कई टुकड़े कर उसे अलग-अलग इलाकों में फेंका था. हत्याकांड का पता चलने के बाद पुलिस श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों की तलाश में जुटी है. वहीं, सूरजकुंड में जो शव मिला है उसकी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह किसी महिला का शव है. वहीं, शव के पास से महिला के कपड़े भी मिले हैं.  

Also Read: Shraddha Murder Case: चाकूओं के अलावा पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, आफताब के माता पिता से भी हुई पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >