डायट छोड़ रगड़ा पैटीज एंजॉय करती दिखी Shraddha Kapoor, फैंस बोले- अकेले-अकेले मत खाओ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तसवीरों में एक्ट्रेस को डायट छोड़ रगड़ा पैटीन और पानी पुरी खाते देखा जा सकता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्ट्रेस को डायट छोड़ स्ट्रीट फूड एंजॉय करते देखा जा सकता है. श्रद्धा अपने भाई सिद्धांत कपूर और दोस्तों के साथ पानी पुरी और रगड़ा पैटीज लुत्फ उठा रही हैं. वहीं फैंस उनकी तसवीरों पर कमेंट कर उन्हें भी पार्टी देने के लिए कह रहे हैं.

श्रद्धा ने एंजॉय किया रगड़ा पैटीज

दरअसल श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की. जिसमें उन्होंने स्ट्रीट स्टाइल फूड पार्टी की झलक दी. फोटोज में एक्ट्रेस ने ब्लू जींस के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी. खुले बाल और न्यूड मेकअप में वह काफी खूबसूरत लग रही थी. एक तस्वीर में, वह रगड़ा पैटीज से भरी एक प्लेट पकड़े हुए एक मुस्कान बिखेर रही थी. एक अन्य तस्वीर में उन्होंने अपनी दोस्त अंतरा राजकुमारी के साथ रगड़ा पैटीज खाते हुए पोज दिया. इतना ही उन्होंने पानी पुरी का स्वाद चखा, जिसमें हरी मूंग और उबले हुए आलू भरे हुए थे. आखिर में श्रद्धा के भाई सिद्धांत ने उनके और उनके दोस्तों प्रियांक शर्मा और अंतरा के साथ एक सेल्फी ली. कैमरे को पोज देते हुए सभी मुस्कुरा रहे थे.

https://www.instagram.com/p/CnemdSZIgp6/?hl=en
फैंस कर रहे कमेंट

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”फूडीज यूनाइटेड (स्माइली और ऑरेंज हार्ट इमोजीस)…पानी पुरी प्यार @padminicolhapure द्वारा, रगड़ा पेटिस प्यार @tejukolhapure.” उनके भाई सिद्धांत ने लिखा, “पेट भर गया (हंसते हुए इमोजी) के साथ”. एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”अकेले अकेले मत खाओ हम लोगो भी बुलाओ श्रद्धा दी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”तुम इतना खा कर भी इतनी सुंदर कैसे हो…हम थो[] सा भी खा लेते हैं, तो पेट बाहर निकल आता है.”

Also Read: TMKOC: जेठालाल की तरह बबीता जी को करना चाहते हैं इम्प्रेस, तो अभी बनाना सीख ये स्पेशल डिश
तू झूठा मैं मक्कार में दिखाई देंगी श्रद्धा

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर अगली बार रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठा मैं मक्कार’ में नजर आएंगी. फिल्म का निर्माण और निर्देशन लव रंजन ने किया है. यह फिल्म 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि ये पहला मौका होगा, जब बड़े पर्दे पर श्रद्धा और रणबीर होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >