शिबू बर्मन फिर बिल्डर एसोसिएशन ऑफ झारखंड के निर्विरोध चेयरमैन चुने गये

जमशेदपुर के रहने वाले शिबू बर्मन को एक बार फिर बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड चैप्टर का अध्यक्ष चुन लिया गया है.

जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : शिबू बर्मन को दोबारा सर्वसम्मति से बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड चैप्टर का चेयरमैन चुन लिया गया है. निर्विरोध चुने गये शिबू बर्मन का कार्यकाल 2024-2025 का होगा.

बिल्डर एसोसिएशन की कमेटियों ने शिबू के नाम का किया प्रस्ताव

शिबू बर्मन वर्ष 2023-24 में अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं. इसके बाद फिर से बिल्डर एसोसिएशन की कमेटियों ने उन्हें चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव पारित किया. बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड चैप्टर के चुनाव में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, रांची, धनबाद, बोकारो व हजारीबाग के संगठन हिस्सा लेते हैं.

बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रिटर्निंग ऑफिसर ने की घोषणा

झारखंड चैप्टर का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रिटर्निंग ऑफिसर राजू जॉन ने की. इसके साथ ही सभी प्रदेशों में इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी भेज दिया गया है.

हाईकोर्ट के निर्देश पर चल रही है डेविएशन मामले की जांच

बिल्डर एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन चुने जाने के बाद शिबू बर्मन कहा कि रियल एस्टेट के मामलों में लगातार एक्टिव रहने के कारण उन पर सभी जिला कमेटियों ने भरोसा जताया है. डेविएशन के मामले को लेकर लगातार झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच चल रही है. इसको लेकर एसोसिएशन गंभीर है. वे खुद लगातार इस पर नजर बनाये हुए हैं.

Also Read : 23 को होगा बिल्डर्स एसोसिएशन का गठन, कवायद तेज

झारखंड में अनगिनत बालू घाट, फिर भी रियल एस्टेट परेशान

जमशेदपुर के सोनारी में रहने वाले शिबू बर्मन ने कहा कि समय पर इस मामले में एसोसिएशन अपना पक्ष रखेगा. उन्होंने कहा कि जी प्लस टू को लेकर उन्होंने काफी मजबूती के साथ अपनी आवाज उठायी थी, जिसका लाभ भी मिला. झारखंड में बालू की समस्या को लेकर काफी प्रोजेक्ट पर असर पड़ रहा है. झारखंड में अनगिनत बालू घाट होने के बावजूद रियल एस्टेट के लोगों को बालू के लिए परेशान होना पड़े, यह कहीं से उचित नहीं है.

मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मिलकर करेंगे समाधान की मांग

शिबू बर्मन ने कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व नगर विकास विभाग के सचिव से मिलकर बात करेंगे और उनसे कहेंगे कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो. कहा कि झारखंड में नक्शा-ड्रॉइंग को लेकर भी काफी समस्याएं आ रहीं हैं, जिससे प्रोजेक्ट लंबित होने लगते हैं.

Also Read : नगर निगम से आरपार की लड़ाई की तैयारी में बिल्डर, 30 को धनबाद में जुटेंगे राज्य भर के बिल्डर

रेरा पर स्टेट लेवल सेमिनार का करेंगे आयोजन

उन्होंने कहा कि रेरा को लेकर स्टेट लेवल पर सेमिनार आयोजित किया जायेगा, जिसमें हाई राइज प्रोजेक्ट के निर्माण को कैसे आसानी से पूरा किया जा सके, इस पर चर्चा की जायेगी. झारखंड के शहरों के अलावा अब उसके आसपास भी विकास की उम्मीद देखी जा रही है. इसलिए सरकार से आग्रह है कि वह सड़कों का जाल बिछाये, ताकि वाहनों के आवागमन पर किसी तरह की दिक्कतें न हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >