शहनाज गिल ने बताया, उनके मुश्किल वक्त में कौन था सबसे मजबूत सहारा, बोली- उम्मीदों पर खरा उतरना...

शहनाज गिल अपनी मासूमियत से फैंस के दिलों पर राज करती है. एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया कि किन लोगों ने उन्हें टफ टाइम में सपोर्ट किया.

टीवी की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. अब तो एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस और हॉट हो गई हैं. जल्द ही शहनाज सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. मूवी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि किन लोगों ने उनके टफ टाइम में उन्हें सपोर्ट किया.

काम को पूरी मेहनत के साथ करना चाहती हैं शहनाज गिल

पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में, शहनाज गिल से 2015 से 2023 तक मनोरंजन इंडस्ट्री में उनकी यात्रा के बारे में पूछा गया, जहां उन्होंने टेलीविजन पर काम किया, एक पंजाबी ब्लॉकबस्टर होन्सला रख का हिस्सा बनीं और सलमान खान, के साथ एक फिल्म की शुरुआत की. उन्होंने कहा, “मैं अपना काम कर रही हूं. मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि मुझे अपनी मेहनत का फल मिलेगा. मैं चाहती हूं कि मैं कड़ी मेहनत करती रहूं और जो काम करते हैं, उनकी कभी हार नहीं होती.”

कौन है शहनाज गिल का असली फैन

यह पूछे जाने पर कि वह प्रसिद्धि को कैसे देखती हैं, उन्होंने कहा, “मुझे पहले भी प्रसिद्धि मिली थी, मैं झूठ नहीं बोलूंगी, लेकिन मुझे लोगों से जो प्यार मिला है, वह मुझे बिग बॉस के बाद मिला है. लोग वास्तव में मेरी वास्तविकता से जुड़े हैं.” मुझे वास्तव में अच्छा लगता है कि मेरे असली फैंस हैं, जो मेरा हर समय साथ देते हैं.”

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की सक्सेस पर सुभाष घई तोड़ी चुप्पी कहा, सलमान खान ने कड़ी मेहनत से…
शहनाज गिल ने बताया लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना कितना मुश्किल है

जब शहनाज से पूछा गया कि शोहरत हासिल करने के बाद लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना कितना मुश्किल होता है, उन्होंने कहा, ‘मुश्किल है, लेकिन मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करती हूं और अच्छा करती हूं. अगर कोई आपके लिए अच्छा सोचता है तो आपको आशीर्वाद मिलता है.’ अच्छी चीजें ही हो रही हैं, जब हम कड़ी मेहनत करते हैं, तो कड़ी मेहनत करना वास्तव में कठिन होता है. लोग कहते हैं कि यह आसान है, लेकिन ऐसा नहीं है।. कोई भी इसे आसानी से प्राप्त नहीं करता है. आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, इसलिए मैं कर रहा हूं और लोग पसंद भी कर रहे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >