SBI UPI Down: स्टेट बैंक की यूपीआई सेवा इस समय रहेगी बंद, जानिए आपके पास और क्या है ऑप्शन

SBI UPI Down – भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से यूपीआई सर्विसेज को कुछ समय के लिए इसलिए बंद किया जा रहा है, क्योंकि उसकी टेक्नोलॉजी में बैंक कुछ जरूरी अपग्रेडेशन कर रहा है. इसी वजह से बैंक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी सूचना पहले ही दे दी है.

SBI UPI Down : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India , SBI) के ग्राहक 26 नवंबर 2023 को कुछ समय के लिए यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. यह अलग बात है कि जरूरत पड़ने पर इंटरनेट बैंकिंग (SBI Internet Banking), योनो ऐप (SBI YONO App) और एटीएम (ATM) का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कुछ जरूरी अपग्रेडेशन कर रहा है बैंक

भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से यूपीआई सर्विसेज को कुछ समय के लिए इसलिए बंद किया जा रहा है, क्योंकि उसकी टेक्नोलॉजी में बैंक कुछ जरूरी अपग्रेडेशन कर रहा है. इसी वजह से बैंक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी सूचना पहले ही दे दी है.

Also Read: PhonePe, Google Pay, Paytm UPI आईडी हो जाएगी बंद; जानें वजह

एसबीआई ने एक्स पर पोस्ट कर दी यह खबर

भारतीय स्टेट बैंक ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा- हम 26 नवंबर 2023 की रात 00.30 बजे से लेकर 3.00 बजे बीच यूपीआई में कुछ टेक्नोलॉजी अपग्रेड कर रहे हैं. ऐसे में इस अवधि के दौरान यूपीआई के अलावा इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं, योनो योनो लाइट और एटीएम की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.

ताकि ग्राहकों को कोई असुविधा न हो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक पहली बार ऐसा नहीं कर रहा है. बैंक की ओर से टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन का काम समय-समय पर होता रहता है. सभी बैंक अपनी तकनीक को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. जब कभी अपग्रेडेशन किया जाता है, उस दौरान ट्रांजैक्शन फंसने या कैंसल होने की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में यूजर्स को किसी भी संभावित असुविधा से बचाने के लिए बैंक कुछ देर के लिए वह सेवा बंद कर देते हैं.

इस वजह से आधी रात के बाद का समय चुनता है बैंक

मालूम हो कि अधिकतर बैंक टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन का काम रात के समय में करते हैं, जिस समय आमतौर पर लगभग कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं करता है. इसी वजह से बैंक आधी रात के बाद का समय चुनता है. इसके बावजूद एसबीआई ग्राहकों को दिक्कत ना हो, इसके लिए बैंक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये लोगों को इसकी सूचना भी दे दी है.

Also Read: WhatsApp से अब UPI पेमेंट भी कर सकेंगे आप, मेटा ने बिजनेस के लिए लॉन्च की नयी सर्विस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >