Satyaprem Ki Katha Advance Booking: कार्तिक-कियारा की जोड़ी मचाएगी धमाल, एडवांस बुकिंग में टूटा रिकॉर्ड

Satyaprem Ki Katha Advance Booking: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के निर्देशन में बनी समीर विदवान की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है.

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन्स के बैनर तले समीर विदवान द्वारा निर्देशित है और इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा सुप्रिया पाठक, सिद्धार्थ रांदेरिया, राजपाल यादव और गजराज राव मुख्य भूमिका में शामिल हैं. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस रोमांटिक ड्रामा की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ऐसा लगता है कि ये कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती हैं.

सत्यप्रेम की कथा ने एडवांस बुकिंग में बेचे इतने टिकट

सत्यप्रेम की कथा ने दोपहर 12 बजे तक पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 25,000 टिकट बेचे हैं. ओपनिंग डे के लिए कई दर्शकों ने टिकट खरीद लिये हैं. सभी कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बकरीद की छुट्टियों में फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है. सत्यप्रेम की कथा ओपनिंग डे पर 7-8 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. भूल भुलैया 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सत्यप्रेम की कथा में एक बार फिर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट

कार्तिक आर्यन कई रोमांचक फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. वह वर्तमान में एक एक्शन ड्रामा की तैयारी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन बजरंगी भाईजान फेम कबीर खान करेंगे, जिसके बाद वह भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित भूल भुलैया 3 पर काम करेंगे. एस शंकर द्वारा निर्देशित गेम चेंजर में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी. सूत्रों के मुताबिक फिल्म 2024 के मध्य में रिलीज होगी. कियारा भी भूल भुलैया 3 का हिस्सा हो सकती हैं, हालांकि कियारा या टी-सीरीज ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

Also Read: SatyaPrem Ki Katha BO Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म, क्या कार्तिक-कियारा की जोड़ी फिर से होगी हिट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >