Sam Altman News: माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे सैम अल्टमैन, सत्या नडेला ने कर दिया ऐलान

sam altman joins microsoft Satya Nadella announce - माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने एक्स पर पोस्ट किया, हम यह खबर साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे.

Sam Altman joins Microsoft : चैटजीपीटी बनानेवाले ओपन एआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटाये जाने के दो दिनों बाद सैम ऑल्टमैन सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हो गए. ऑल्टमैन की नियुक्ति की घोषणा करते हुए, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने एक्स पर पोस्ट किया, हम ओपनएआई के साथ अपनी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमें अपने प्रोडक्ट रोडमैप, माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट में घोषित हर चीज के साथ इनोवेशन जारी रखने की हमारी क्षमता और हमारे ग्राहकों का समर्थन और भागीदारी जारी रखने की हमारी क्षमता पर भरोसा है.

हम एम्मेट शीयर और ओएआई के नये नेतृत्व टीम को जानने और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं और हम यह खबर साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे. एक नयी उन्नत AI अनुसंधान टीम. माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने पोस्ट किया, हम उन्हें उनकी सफलता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद करते हैं.

Also Read: ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन को OpenAI ने कंपनी से निकाला, प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी दिया इस्तीफा

मालूम हो कि माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई में अरबों डॉलर का निवेश किया है और कंपनी की तकनीक को बिंग सहित अपनी पेशकशों में शामिल किया है.

इससे पहले, ओपनएआई ने ऑल्टमैन को बहाल करने के लिए निवेशकों के आह्वान को खारिज करते हुए पूर्व ट्विच प्रमुख एम्मेट शीयर को अगले सीईओ के रूप में नियुक्त करने की खबरें भी आयी थीं.

Also Read: ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात

बताते चलें कि शनिवार को चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने ऑल्टमैन को यह कहते हुए बर्खास्त कर दिया था कि उसे अब माइक्रोसॉफ्ट समर्थित एआई फर्म का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं है.

कंपनी के बोर्ड ने एक बयान में कहा था कि वह ओपनएआई की स्थापना और विकास में सैम के कई योगदानों के लिए आभारी है. साथ ही, हमारा मानना ​​है कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे नया नेतृत्व आवश्यक है.

Also Read: Who Is Mira Murati? सैम ऑल्टमैन के बाद मीरा मूर्ति बनीं OpenAI की अंतरिम CEO, जानें भारत से उनका नाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >