टैक्सी ड्राइवर को बिना पैसा दिए भाग गए थे सलमान खान, सुपरस्टार बनने पर बाद में किया ये काम, जानें ये किस्सा

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज है. अब भाईजान ने खुलासा किया कि कैसे वो एक बार टैक्सी ड्राइवर को बिना पैसे दिए भाग गए थे.

सलमान खान की अगली फिल्म, किसी का भाई किसी की जान, 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभिनेता की फिल्म एक बार फिर ईद के लिए आ रही है, ये वो परंपरा है, जो पहली बार 2009 में वांटेड के साथ शुरू हुई थी. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब भाईजान ने एक मजेदार किस्सा सुनाया है, जिसमें बताया कि कैसे वो एक बार टैक्सी ड्राइवर को बिना पैसे दिए भाग गए थे. हाल ही में, सलमान खान ने याद किया कि कैसे उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में एक टैक्सी ड्राइवर को धोखा दिया था. हालांकि, मॉडलिंग शुरू करने और प्रसिद्ध पाने के बाद, वह उस लड़के से फिर से मिले और उसे ब्याज सहित सारे पैसे लौटा दिए.

टैक्सी ड्राइवर के पैसे लेकर भाग गए थे सलमान खान

अभिनेता पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा खान के सबसे बड़े बेटे हैं. उनके दो भाई अरबाज खान और सोहेल खान और दो बहनें अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान हैं. एक टीवी शो में किसी का भाई किसी की जान फिल्म का प्रचार करते हुए, अभिनेता ने याद किया कि कैसे वह एक बार सवारी के पैसे देने से चूक गए थे. उन्होंने कहा, “हम ट्रेन से कॉलेज जाते थे, लेकिन कभी-कभी आराम से सफर करने का मन करता था. इसलिए एक दिन मैंने टैक्सी लेने का फैसला किया. लेकिन मजे की बात यह थी कि मेरे पास पैसे नहीं थे. मैंने टैक्सी लिया और जब पहुंचा तो कहा कि पैसे लगा रहा हूं और कभी वापस नहीं आया. अभिनेता मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ा करते थे.

सलमान खान ने लौटाये सारे पैसे

उन्होंने कहा, “आखिरकार, मैं मॉडलिंग में आ गया और काफी अच्छी कमाई करने लगा. इसलिए, एक बार, मैंने घर वापस टैक्सी लेने का फैसला किया. पूरी यात्रा के दौरान, ड्राइवर कहता रहा कि उसने मुझे पहले कहीं देखा है. जब मैं घर पहुंचा, मैंने उससे कहा कि मैं सीढ़ी ऊपर जाकर पैसे ले आऊंगा. तभी उसे लगा और उसने तुरंत मुझे पहचान लिया. हम दोनों इस घटना के बारे में हंसे, लेकिन मैंने ब्याज सहित देय किराया वापस करना सुनिश्चित किया. बता दें कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, किसी का भाई किसी की जान में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, जगपति बाबू, पलक तिवारी, भाग्यश्री और शहनाज़ गिल भी हैं.

Also Read: Shehnaaz Gill Net Worth: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद सितारे की तरह चमकी शहनाज, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >