Richa Chadha Ali Fazal Wedding:ऋचा चड्ढा-अली फजल की कॉकटेल पार्टी का वीडियो आया सामने,दिखा रोमांटिक अंदाज

ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही हमेशा के लिए एक हो जाएंगे. कपल इसी महीने 6 तारीख को सात फेरे लेने वाले है. इससे पहले दोनों प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में व्यस्त है. दोनों एक कॉकटेल पार्टी में शामिल हुए और इसकी तसवीरें सामने आई है.

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) फाइनली 2 साल के इंतजार के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे है. कपल 6 अक्टूबर को दिल्ली में सात फेरे लेने वाले है. इससे पहले दोनों ने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन एंजॉय किया. मेहंदी और संगीत समारोह के बाद लवबर्ड्स एक कॉकटेल पार्टी में शामिल हुए. इसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे.

ऋचा चड्ढा और अली फजल की कॉकटेल पार्टी

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शुक्रवार रात कॉकटेल पार्टी में जाने से पहले पैपराजी को साथ में पोज दिया. ऋचा साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थी और मल्टीकलर शेरवानी में अली काफी जच रहे थे. दोनों के हाथ में लगी मेहंदी भी साफ दिख रही थी. विरल भयानी ने वीडियो और कुछ तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.

https://www.instagram.com/p/CjKYCBjvwLb/
https://www.instagram.com/p/CjInEUDj3_8/?hl=en
संगीत समारोह की तसवीरें

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने संगीत समारोह से रोमांटिक तसवीरें फैंस के साथ शेयर की थी. पहली तसवीर में अली ने उन्हें पीछे से हग किया हुआ है. दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे में खोए दिखे. फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मोहब्बत मुबारक. हैशटैग #RiAli. इसपर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी.

https://www.instagram.com/p/CjH-M3kvbPd/?hl=en
6 अक्टूबर को कपल लेंगं सात फेरे

ऋचा चड्ढा ने अपनी मेहंदी की तसवीर इंस्टा पर लगाई थी. एक्ट्रेस की मेहंदी में ‘ए एंड आर’ लिखा हुआ दिखा था. कपल 6 अक्टूबर को सात फेरे लेंगे. उसके बाद वो 7 अक्टूबर को मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे. बता दें कि कपल 2 साल से अपनी शादी को कोरोना की वजह से टाल रहे थे. ऋचा और अली साल 2012 में फुकरे के सेट पर मिले थे और उसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. फाइनली कुछ ही दिनों बाद वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

Also Read: Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा ने दिखाई अपने हाथों की मेहंदी, देखें कहां है अली फजल का नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >