Uttarakhand Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए जियो ने रिकॉर्ड समय में बिछायी 100mbps की लाइन

Uttarkashi tunnel rescue – देशभर की कई एजेंसियां और संगठन उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंचने और उन्हें सकुशल बाहर निकालने के मिशन में जुटे हैं. देश की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इस मिशन में बड़ा योगदान दे रहा है.

Uttarakhand Tunnel Rescue : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने का काम पिछले 15 दिनों से चल रहा है. देशभर में इनके लिए दुआएं की जा रही हैं. सुरंग में रेस्क्यू का काम तेजी से चल रहा है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के जिस हिस्से में ऑपरेशन जिंदगी को चलाया जा रहा है, वहां मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी बड़ी चुनौती थी, जिसे जियो नेटवर्क ने रिकॉर्ड समय में पूरा किया. जियो के मोबाइल नेटवर्क से रेस्क्यू टीम को लगातार मदद तो मिल ही रही है, यहां से देश और विदेश में आसानी से संपर्क भी स्थापित किया जा रहा है.

Also Read: Reliance Jio का नया टूल तोड़ेगा भाषाओं की दीवार, मिलेगी रियल टाइम ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा

देशभर की कई एजेंसियां और संगठन उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंचने और उन्हें सकुशल बाहर निकालने के मिशन में जुटे हैं. देश की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इस मिशन में बड़ा योगदान दे रहा है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के काम में मदद के लिए जियो ने टनल के करीब मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया और रेस्क्यू के काम में अपनी महती भूमिका निभायी.

Also Read: Jio Recharge Plan: एक साल तक रिचार्ज के टेंशन से छुटकारा, ज��यो का सबसे अफोर्डेबल प्लान,जानें क्या है बेनिफिट्स

बचाव अभियान की इस मुश्किल घड़ी में कनेक्टिविटी एक बड़ी जरूरत थी. शासन औरव प्रशासन ने जब जियो से मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की जरूरत सामने रखी, जियो ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पहली बार इतनी तेजी से मोबाइल कनेक्टिविटी और डेटा के लिए 100mbps की लीज लाइन उपलब्ध करायी.

सुरंग धंसने के बाद सबसे पहले जियो नेटवर्क ने मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी को तैयार कर दिया और लगातार जियो नेटवर्क रेस्क्यू टीम की मदद कर रहा है. मालूम हो कि उत्तराखंड का यह क्षेत्र राज्य के बिल्कुल उत्तरी हिस्से में स्थित है और यहां तक पहुंचने के लिए देहरादून से 8 घंटे का समय लगता है.

Also Read: Uttarkashi Tunnel Collapse: इस दिन 41 मजदूरों की वापसी पक्की! ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ ने बताया

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू में जियो का क्‍या रहा योगदान?

सिल्क्यारा सुरंग धंसने के 18 घंटे के भीतर जियो ने कनेक्टिविटी नेटवर्क तैयार किया

जियो कनेक्टिविटी से डेटा के साथ-साथ बातचीत करने में मदद मिली

NHIDCL की रेस्क्यू कमांड साइट को 100mbps लीज लाइन कनेक्टिविटी दी

दो दिनों तक पूरा प्रशासन जियो की कनेक्टिविटी पर निर्भर रहा

हर रोज जियो नेटवर्क पर 700gb डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा है

मौजूदा समय में हर दिन 1200 यूजर जियो नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >