JIO-Airtel के यूजरबेस में आया उछाल, जानिए VI-BSNL का हाल

jio airtel vi bsnl trai report – आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अगस्त में 32.45 लाख नये ग्राहक जोड़ने के साथ देश के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की. हालांकि, जुलाई के 39 लाख नये ग्राहकों की तुलना में जियो की वृद्धि सुस्त रही.

भारत में इस समय रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल – चार टेलीकॉम कंपनियां प्रमुख रूप से काम कर रही हैं. लेकिन पूरे टेलीकॉम सेक्टर में जियो और एयरटेल का ही वर्चस्व है.

जियो और एयरटेल के पास ही इस समय सबसे ज्यादा ग्राहक हैं. इतना ही नहीं, दोनों कंपनियों के ग्राहकों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जबकि बाकी दो कंपनियों के यूजर बेस में गिरावट देखी जा रही है.

Also Read: Jio, Airtel से भी सस्ता इंटरनेट देंगे Elon Musk, Starlink की जल्द होगी भारत में एंट्री

ट्राई की तरफ से अगस्त महीने के टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स के आंकड़े जारी किये गए हैं. एक बार फिर से रिलायंस जियो ने अपना दबदबा कायम साबित करते हुए बाजी मार ली है. ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो ने अगस्त में 32.4 लाख नये ग्राहक जोड़े हैं. इसके साथ उसके वायरलेस कनेक्शन की संख्या 44.57 करोड़ को पार कर गई है. दूरसंचार नियामक ट्राई ने यह जानकारी दी है.

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मासिक आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त के महीने में भारती एयरटेल ने 12.17 लाख वायरलेस ग्राहक मिले और उसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 37.64 करोड़ हो गई.

Also Read: Jio Recharge Plan: एक साल तक रिचार्ज के टेंशन से छुटकारा, जियो का सबसे अफोर्डेबल प्लान,जानें क्या है बेनिफिट्स

दूसरी तरफ नकदी संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया ने इस महीने में 49,782 कनेक्शन गंवाए. इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया के वायरलेस ग्राहकों की संख्या घटकर 22.82 करोड़ रह गई.

Also Read: TRAI: एक फोन कॉल और उड़ जाएगी जीवन भर की कमाई, ट्राई ने ग्राहकों को किया सावधान, जानें पूरी बात

आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अगस्त में 32.45 लाख नये ग्राहक जोड़ने के साथ देश के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की. हालांकि, जुलाई के 39 लाख नये ग्राहकों की तुलना में अगस्त में जियो की वृद्धि सुस्त रही. ट्राई ने कहा कि अगस्त में 1.26 करोड़ ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अपने अनुरोध जमा किये.

अगस्त में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 0.96 प्रतिशत की मासिक वृद्धि के साथ 87.6 करोड़ हो गई. इस महीने में शीर्ष पांच ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं के पास 98.35 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रही. इनमें रिलायंस जियो इन्फोकॉम (45.5 करोड़), भारती एयरटेल (25.3 करोड़), वोडाफोन-आइडिया (12.5 करोड़) और भारत संचार निगम लिमिटेड (2.5 करोड़) शामिल हैं.

Also Read: TRAI News: नंबर बंद करने के लिये ट्राई के नाम पर कॉल धोखाधड़ी: दूरसंचार नियामक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >