बेबी आने से पहले इस बात पर झगड़ रहे Ranbir Kapoor और Alia Bhatt, मामला जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Ranbir Kapoor Alia Bhatt First Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले है. दोनों कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं. आलिया को कई बार स्टाइलिश अंदाज में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है. हाल ही में दोनों कपल की फिल्म ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हुई. इस फिल्म में आलिया और रणबीर की जोड़ी को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया. फिल्म ने भी पूरे वर्ल्ड में ताबड़तोड़ कमाई की. दोनों कपल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले है. अपने पहले बच्चे के लिए स्वागत के लिए रणबीर और आलिया खास तैयारियां भी कर रहे हैं. बता दें कि दोनों कपल ने अप्रैल में एक दूसरे संग शादी की थी. वहीं जून में आलिया ने क्यूट सी फोटो शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की. अब रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके घर नन्हें मेहमान के आने का स्वागत कैसे किया जाएगा.

बेबी रूम बनकर तैयार

हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि बेबी रूम बनकर तैयार है. एक मनोरंजन पोर्टल से बात करते हुए, माता-पिता ने अपनी खुशियों के आने से पहले की तैयारियों के बारे में जानकारी दी. रणबीर ने खुलासा किया कि उन्होंने सब कुछ किया है. कमरा हो गया है और उन्होंने बच्चे के लिए आवश्यक सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं. आलिया ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उनकी चेक लिस्ट तैयार है, क्योंकि वह चीजों को देख रही हैं.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच हो रही लड़ाइयां

रणबीर ने आगे मजाक में कहा कि मेरे और आलिया के बीच इन-दिनों एक चाइल्डकैअर बुक को लेकर झगड़ा चल रहा है. उन्होंने कहा कि आलिया ने एक किताब पढ़ी है और वह चाहती हैं कि मुझे भी इस किताब को पढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह उन्हें बताती रहती है कि किताबें उन्हें यह नहीं सिखाने वाली हैं कि वे अपने बच्चे की परवरिश कैसे करेंगे. उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसा होने पर हमें इसका अनुभव करना चाहिए.’

Also Read: Koffee With Karan Finale: आखिर कौन है करण जौहर की एक्स, आलिया भट्ट के नाम पर Roast हुए निर्माता
आलिया भट्ट को रणबीर ने लगाया था गले

कुछ महीने पहले, जब आलिया हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में अपना काम पूरा करने के बाद मुंबई लौटी थी, तब रणबीर कपूर उन्हें एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे. दोनों ने कार में एक दूसरे को गले लगाया था. इस बीच, रणबीर और आलिया वर्तमान में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन हैं. शाहरुख खान भी एक विशेष कैमियो में मोहन भार्गव के रूप में दिखाई दे रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >