पांचवें राउंड में 19,529 वोट से आगे है आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी, बढ़त बरकरार
Ramgarh By-Election Result Live: पांचवें राउंड में भी आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 19,529 वोट से आगे है. सुनीता चौधरी को 63,505 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 43,976 ही मिले हैं. हालांकि, मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफिसर के डाटा और मुख्य निर्वाचन आयोग के डाटा में अंतर है. मुख्य निर्वाचन आयोग के साइट में सुनीता चौधरी को पांचवे राउंड तक कुल 63,431 वोट मिले, वहीं मतगणना स्थल पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर के डाटा में सुनीता को 63,505 वोट मिले.