Ramayana: ये दिग्गज अभिनेता निभाएगा राजा दशरथ का किरदार, जानिए कौन हैं रणबीर कपूर की फिल्म के बाकी कलाकार

1 / 1
Ramayana: ये दिग्गज अभिनेता निभाएगा राजा दशरथ का किरदार, जानिए कौन हैं रणबीर कपूर की फिल्म के बाकी कलाकार
फुल स्क्रीन में देखें

Ramayana: ये दिग्गज अभिनेता निभाएगा राजा दशरथ का किरदार, जानिए कौन हैं रणबीर कपूर की फिल्म के बाकी कलाकार

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म में शामिल हो सकते हैं. बिग बी से निर्माताओं ने राजा दशरथ की प्रतिष्ठित भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया है. बता दें कि दशरथ कोसल राज्य के राजा और भगवान राम के पिता थे.

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए आए दिन कलाकारों के चयन की खबरें आती रहती हैं.

हाल ही में, यह अफवाह जोरों पर थी कि जान्हवी कपूर ने सीता के रूप में साई पल्लवी को रिप्लेस किया है. अब, हालिया रिपोर्टों के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से भी रामायण में सबसे प्रतिष्ठित भूमिकाओं में से एक के लिए संपर्क किया गया है. हालांकि, अभिनेता की टीम या निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से निर्माताओं ने राजा दशरथ की प्रतिष्ठित भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया है. दशरथ कोसल राज्य के राजा और भगवान राम के पिता थे.

सुपरस्टार फिलहाल स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और उन्होंने फिल्म में गहरी दिलचस्पी दिखाई है, जो निश्चित रूप से रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म के निर्माताओं के लिए एक बड़ा ग्रीन सिग्नल है.

हालांकि, बिग बी ने अभी तक कोई पेपर पर साइन नहीं किया है. इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि क्या अमिताभ वास्तव में रामायण में रणबीर के पिता की भूमिका निभाएंगे या नहीं.

नितेश तिवारी की रामायण के लिए अमिताभ बच्चन के अलावा कई एक्टर्स के नाम सामने आए हैं. लारा दत्ता के कैकेयी की भूमिका निभाने की अटकलें हैं, जबकि केजीएफ फेम यश के रावण की भूमिका निभाने की अटकलें हैं.

Also Read: Ramayana: गदर 2 के बाद सनी देओल की चमकी किस्मत, रामायण में निभाएंगे ये किरदार, रणबीर कपूर के साथ करेंगे काम

कुंभकर्ण और भगवान हनुमान के संबंधित किरदारों के लिए बॉबी देओल और सनी देओल से संपर्क किया गया है. विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका निभा सकते हैं और नवीन पॉलीशेट्टी लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

फिलहाल भगवान राम के किरदार के लिए सिर्फ रणबीर कपूर को ही ऑफिशियल तौर पर साइन किया गया है. निर्माता जल्द ही सोशल मीडिया पर कलाकारों को लेकर अपडेट्स शेयर करेंगे.

अपने किरदार की तैयारी के लिए रणबीर ने शराब और नॉनवेज छोड़ दिया है. अटकलों के मुताबिक, फिलहाल वह भगवान राम के किरदार के लिए लुक टेस्ट से गुजर रहे हैं. यह फिल्म सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है. फिलहाल बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, बजट बढ़ने की उम्मीद है.

Also Read: Ramayana: रावण बनने के लिए यश लेंगे तगड़ी फीस, रकम सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग! लुक को लेकर चल रहा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >