Raj Kundra Case Update: गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस पर लगाया ये आरोप, एप से मिले 51 अश्लील फिल्में

Raj Kundra Case LIVE Update: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जब से गिरफ्तार हुए हैं, तब से ही एक्ट्रेस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे बुरे वक्त में उनके सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा उतरी हैं. उन्होंने ट्वीट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Live Updates
8:44 PM. 1 Aug 21 8:44 PM. 1 Aug

शिल्पा शेट्टी की सपोर्ट में आईं ऋचा चड्ढा

बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने और स्ट्रीमिंग को लेकर हुई गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग आ रहे हैं. फिल्ममेकर हंसल मेहता के बाद एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट किया है और ट्रोलर्स के खिलाफ ट्वीट किया है. ऋचा चड्ढा ने हंसल मेहता के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा,”हमने पुरुषों की गलती के लिए उनकी लाइफ में रहने वाली महिलाओं को दोषी ठहराने का एक राष्ट्रीय खेल बना दिया है. खुशी है कि वह मुकदमा कर रही हैं.”

8:44 PM. 1 Aug 21 8:44 PM. 1 Aug

जोया राठौड़ ने कही ये बात

जोया राठौड़ ने अपने बचाव में कहा कि, ‘मैं ऐसे व्यक्तियों को मूर्ख कहती हूं. मैं यह बताने आई हूं, हमने क्या किया और क्यों किया. हमारे पास कोई विकल्प नहीं था. हमें निर्माताओं ने कहा था कि अगर हम यह नहीं करेंगे तो कोई और करेगा और हमारा काम छीन लिया जाएगा. मैंने यह तय कर रखा था कि जो भी अवैध होगा वह मैं नहीं करूंगी. इस बात की कोई स्पष्टता नहीं थी कि क्या बोल्ड है और क्या अश्लील.’

2:28 PM. 1 Aug 21 2:28 PM. 1 Aug

गहना वशिष्ठ को इस बात का है डर

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में गहना वशिष्ठ के वकील के हवाले से बताया है कि उन्होंने संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगायी है. जमानत याचिका पर मंगलवार को डिंडोशी कोर्ट में सुनवाई होगी. गहना के खिलाफ मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस ने की थी, हालांकि बाद में इसे अपराध शाखा संपत्ति प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया.

2:28 PM. 1 Aug 21 2:28 PM. 1 Aug

जोया राठौड़ का नया खुलासा

एक्ट्रेस जोया राठौड़ ने बताया ने राज कुंद्रा के बारे में कहा, ‘मैंने कभी राज कुंद्रा से बात नहीं की लेकिन उमेश कामत मेरे संपर्क में था. वह मुझे कन्विंस करने का प्रयास करता था. उन्होंने ऐसा गिरफ्तार होने के 2 दिन पहले तक किया था. इसके बाद एक दिन मुझे राय नामक एक व्यक्ति का सिंगापुर से फोन आया. उन्होंने कहा कि वह भी न्यूड ऑडिशन चाहते हैं. उन्होंने भी हॉटशॉट का नाम लिया था.’

2:28 PM. 1 Aug 21 2:28 PM. 1 Aug

गहना वशिष्ठ ने पुलिस पर लगाया आरोप

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने इंडिया टुडे टीवी को दिए एक इंटरव्यू दिया हैं. इसमें गहना ने कहा कि, इस साल फरवरी में मुंबई पुलिस ने उनसे अपने बयान में राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने के लिए कहा था, लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसा करना से इनकार कर दिया. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि, मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार ना करने के एवज में उनसे 15 लाख रुपए भी मांगे थे.

2:28 PM. 1 Aug 21 2:28 PM. 1 Aug

एप से मिले 51 अश्लील फिल्में

राज कुंद्रा की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोक अभियोजक ने शनिवार को बॉम्बे एचसी को सूचित किया कि मुंबई अपराध शाखा द्वारा दो ऐप्स से “51 अश्लील फिल्में जब्त की गईं हैं.” कहा जा रहा है कि इनका कनेक्शन राज कुंद्रा से है.

2:28 PM. 1 Aug 21 2:28 PM. 1 Aug

ऋचा चड्ढा का ये ट्वीट वायरल

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने ये एक खेल बना लिया है कि जब भी किसी मर्द की गलती होती है तो हम उसकी जिंदगी में जो औरत है उसे हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहरा देते हैं. अच्छा है वो केस कर रही है.’

7:07 AM. 1 Aug 21 7:07 AM. 1 Aug

हंसल मेहता ने शिल्पा का किया सपोर्ट

हंसल मेहता ने कई ट्वीटस किए. वो लिखते है, ‘अगर आप शिल्पा शेट्टी का समर्थन नहीं कर सकते तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दो. थोड़ी इंसानियत रखे और प्राइवसी दीजिए. ये बहुत गलत बात है कि, बिना कोर्ट के फैसला आए लोग किसी को भी गुनहगार बता देते हैं.’

मुख्य बातें

Raj Kundra Case LIVE Update: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जब से गिरफ्तार हुए हैं, तब से ही एक्ट्रेस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे बुरे वक्त में उनके सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा उतरी हैं. उन्होंने ट्वीट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >