PSEB Board Exams 2024 की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएं

PSEB Board Exams 2024 Datesheet: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी.

PSEB Board Exams 2024 Datesheet: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है. कक्षा 5, 8, 10 और 12 के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है. जो उम्मीदवार इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: NIFT 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट कल तक, ऐसे करें अप्लाई

PSEB Board Exams 2024 Datesheet: कब से शुरू होंगी 10वीं की परीक्षाएं

पीएसईबी द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 05 मार्च 2024 तक चलेंगी. परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी.

PSEB Board Exams 2024 Datesheet: 12वीं का शेड्यूल

पीएसईबी की तरफ से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी, 2024 से 30 मार्च तक आयोजित की जाएंगी और परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक चलेंगी.

PSEB Board Exams 2024 Datesheet: प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख

पीएसईबी डेट शीट 2024 कक्षा 10वीं के प्रैक्टिकल दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी.

Also Read: GATE 2024 Admit Card: कल से डाउनलोड करें सकेंगे गेट का एडमिट कार्ड, यहां से देखें मॉक टेस्ट लिंक

PSEB Board Exams 2024 Datesheet: यहां से चेक करें डेटशीट

पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.

होम पेज पर उपलब्ध पीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें.

एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को तारीखें जांचनी होंगी.

फ़ाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >