Coronavirus : रेप के आरोप में सजा काट रहे हार्वे विंस्टीन का कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव

Harvey Weinstein coronavirus test positive : “MeToo” मामले में बलात्कार एवं यौन उत्पीड़न के चार्ज में सजा काट रहे हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.

“MeToo” मामले में बलात्कार एवं यौन उत्पीड़न के चार्ज में सजा काट रहे हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. रविवार को यूएस मीडिया ने दावा किया कि जेल में बंद हार्वे विंस्टीन को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है.

Niagara Gazette की एक रिपोर्ट के अनुसार, विंस्टीन का टेस्ट किया गया है जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. बता दें कि 23 साल की कैद की सजा काटने के लिए हार्वे विंस्‍टीन को बुधवार को न्यूयॉर्क की जेल भेज दिया गया था. जहां 68 वर्षीय निर्देश को अधिकतम सुरक्षा वाली वेंडे करेक्शनल फैसिलिटी में रखा गया था.

11 मार्च को सजा के ऐलान के बाद विंस्टीन को बीमार होने के कारण न्यूयॉर्क के बेलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वहीं अमेरिकी मीडिया के अनुसार, विंस्टीन की स्पोक्सपर्सन ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.

एक वेबसाइट से बातचीत में विंस्टीन वकील ने रविवार रात कहा कि, उनकी कानूनी टीम को विंस्टीन के कोरोनो पॉजिटिव होने की सूचना नहीं दी गई थी. न्यूयॉर्क में स्थित उनके वकील इमरान अंसारी ने कहा, “श्री विंस्टीन के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए, हम निश्चित रूप से चिंतित हैं, अगर यह मामला है, तो हम इस स्थिति पर सतर्कता से निगरानी रख रहे हैं.’

बता दें कि अमेरिकी प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन को 23 साल की सजा सुनाई गयी है. विंस्टीन को पिछले महीने ही ट्रायल के दौरान दोषी पाया गया था. कोर्ट में में जज ने दोनों पक्षों को सुना और फिर सजा का एलान किया. कुल पांच महिलाओं और सात पुरुषों की ज्यूरी ने पांच दिनों तक विचार-विमर्श करने के बाद हार्वे को थर्ड डिग्री रेप और फर्स्ट डिग्री आपराधिक यौन गतिविधि के मामले में दोषी पाया.

गौरतलब है कि चर्चित अभिनेत्री एंजेलीना जोली और ग्वीनेथ पॉल्त्रोव ने भी कहा है कि वे भी हार्वे के उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं. एंजेलीना जोली ने कहा था कि करिअर के शुरुआती दिनों में हार्वे से उनका सामना हुआ.

हार्वे विंस्टीन पर जिन महिलाओं ने आरोप लगाया था, उनमें से एक उभरती हुई ऐक्ट्रेस है और एक टीवी और फिल्म प्रॉडक्शन की पूर्व असिस्टेंट है. बता दें कि हार्वे पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद #MeToo आंदोलन की शुरुआत हुई थी. पूरी दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों ने इस मूवमेंट में हिस्सा लिया और अपनी तकलीफ बताई. भारत में भी कई मामले सामने आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >