Prayagraj Election Result 2022: प्रयागराज में बीजेपी गठबंधन ने जीती 8 सीटें, BSP का नहीं खुला खाता

Prayagraj Election Results 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम 10 मार्च को घोषित हुआ. इसके मुताबिक, प्रयागराज की 12 सीटों में 8 सीटों पर बीजेपी गठबंधन तो 4 सीटों पर सपा को जीत मिली.

Live Updates
1:05 AM. 11 Mar 22 7:35 PM. 10 Mar

प्रयागराज की 12 सीटों पर जीते प्रत्याशी

मेजा– सपा के संदीप पटेल ने जीत दर्ज की.

शहर पश्चिमी- बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक बार फिर ऋचा सिंह को हराया.

प्रतापपुर- सपा की विजमा यादव ने जीत दर्ज की.

करछना – निषाद पार्टी के प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद ने जीत दर्ज की.

फाफामऊ- भाजपा के गुरु प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज की.

बारा- भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के वाचस्पति ने जीत दर्ज की.

कोरांव- बीजेपी के राजमणि कोल ने जीत दर्ज की.

हंडिया- सपा के-हाकिम लाल बिंद ने जीत दर्ज की.

इलाहाबाद शहर उत्तरी- बीजेपी के हर्षवर्धन बाजपेयी को जीत मिली.

इलाहाबाद शहर दक्षिणी- बीजेपी के नंद गोपाल गुप्ता नंदी को जीत मिली.

सोरांव- सपा की गीता पासी जीती.

फूलपुर- बीजेपी के प्रवीण पटेल जीते.

1:05 AM. 11 Mar 22 7:35 PM. 10 Mar

कोरांव से राजमलि कोल दोबारा बने विधायक

कोरांव विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजमणि कोल ने सपा प्रत्याशी रामदेव निडर को 10 हजार से अधिक मतों से हराया. राजमणि कोल बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार विधायक बने. 2017 में भी राजमणि कोल ने बीजेपी के टिकट पर बड़ी जीत दर्ज की थी.

1:05 AM. 11 Mar 22 7:35 PM. 10 Mar

हंडिया से जीते सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद

प्रयागराज जिले की हंडिया सीट से सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद ने जीत दर्ज की. उन्होंने बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह को 3 हजार से अधिक मतों से हराया. हाकिल लाल बिंद दूसरी बार विधायक बने हैं.

8:57 PM. 10 Mar 22 3:27 PM. 10 Mar

हंडिया विधानसभा सीट पर सपा ने बनायी बढ़त 

हंडिया विधानसभा सीट से सपा के हकीम लाल बिंद 52 हजार 839 वोट पाकर पहले नंबर पर हैं. वहीं, निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह 47 हजार 351 मत पाकर दूसरे नंबर पर हैं.

8:57 PM. 10 Mar 22 3:27 PM. 10 Mar

मेजा सीट पर सपा ने बनायी बढ़त

मेजा विधानसभा सीट पर सपा ने बढ़त बना ली है. 20 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी नीलम करवरिया को 56 हजार 465 वोट प्राप्त किये. जबकि सपा प्रत्याशी संदीप सिंह को 58 हजार 432 मतों से हराया.

8:57 PM. 10 Mar 22 3:27 PM. 10 Mar

मेजा सीट पर सपा- बीजेपी में कड़ी टक्कर

18 राउंड की मतगणा के बाद बीजेपी प्रत्याशी नीलम करवरिया को 52 हजार 456 मत मिले हैं. जबकि सपा प्रत्याशी संदीप सिंह 50 हजार 477 मत मिले हैं.

मुख्य बातें

Prayagraj Election Results 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम 10 मार्च को घोषित हुआ. इसके मुताबिक, प्रयागराज की 12 सीटों में 8 सीटों पर बीजेपी गठबंधन तो 4 सीटों पर सपा को जीत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >