FasTAG से लेकर Wallet तक, इस महीने के बाद PayTm पर क्या चलेगा और क्या नहीं? यहां जानिए

RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक की तमाम सर्विसेस पर नये डिपॉजिट लेने और क्रेडिट ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी है. RBI ने बताया है कि पेटीएम पेमेंट के किसी भी कस्टमर के अकाउंट में अभी कोई डिपॉजिट या फिर क्रेडिट ट्रांजैक्शन नहीं होगा.

RBI ने Paytm पेमेंट बैंक लिमिटेड को झटका देते हुए कई प्रतिबंध लगा दिये हैं.

दरअसल, मार्च 2022 में रिजर्व बैंक ने PPBL को नये कस्टमर्स जोड़ने से मना किया था.

बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक से नये कस्टमर्स जोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बात कही थी.

जांच में पाया गया है कि पेटीएम में इसका पालन नहीं किया है, जिसके बाद रिजर्व बैंक ने PPBL पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाये हैं.

RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक की तमाम सर्विसेस पर नये डिपॉजिट लेने और क्रेडिट ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी है.

RBI ने बताया है कि पेटीएम पेमेंट के किसी भी कस्टमर के अकाउंट में अभी कोई डिपॉजिट या फिर क्रेडिट ट्रांजैक्शन नहीं होगा.

Also Read: Paytm Payments Bank की कई सर्विसेज हो जाएंगी बंद, RBI के फैसले से धड़ाम से गिरे कंपनी के शेयर

यूजर्स पर इसका असर क्या होगा?

अगर आपका अकाउंट पेटीएम बैंक में है, तो यह आपके लिए थोड़ी चिंता वाली बात है.

हालांकि, RBI ने कहा है कि ग्राहक अपने पैसे बिना किसी रोकटोक के पेटीएम बैंक से निकाल सकते हैं.

इसके अलावा, आप पेटीएम से फास्टैग रीचार्ज नहीं कर पाएंगे. 31 जनवरी तक अगर आपने अपना KYC अपडेट नहीं किया हो, तो आप Paytm FasTAG वैसे भी यूज नहीं कर पाते.

अगर पेटीएम बैंक से कोई EMI या स्टेटमेंट पेंडिंग है, तो उसे जल्द क्लियर करा लेना बेहतर होगा.

Also Read: PhonePe, GPay और PayTm पर इस तरह बदलें अपना UPI पिन, जानें आसान स्टेप्स

पेटीएम बैंक अकाउंट में कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा. न ही, आप कोई टॉप-अप कर पाएंगे, गिफ्ट कार्ड भी सेंड नहीं कर पाएंगे और ना ही पेटीएम वॉलेट रीचार्ज कर पाएंगे.

नये प्रतिबंध 29 फरवरी के बाद लागू होंगे. उसके बाद किसी Paytm कस्टमर के अकाउंट, वॉलेट, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, FasTags, NCMC कार्ड में ना तो कोई डिपॉजिट होगा ना ही क्रेडिट ट्रांजैक्शन हो पाएगा.

हालांकि, कस्टमर्स अपने अकाउंट में मौजूद बैलेंस खत्म होने तक सुविधाओं को यूज कर सकेंगे.

29 फरवरी 2024 के बाद Paytm यूजर्स को UPI और भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट जैसी सर्विसेस को छोड़कर दूसरी सर्विसेस नहीं मिलेंगी.

कुल मिलाकर यह कि पेटीएम का इस्तेमाल UPI पेमेंट के लिए कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपका अकाउंट दूसरे बैंक में होना चाहिए, ना कि पेटीएम बैंक में.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >