पछिया हो या पूर्वा हवा! फटे होंठों का दुश्मन है ये देसी नुस्खा, ट्राई किया तो कभी नहीं फटेंगे होंठ

Dry Lips Winter Remedy: सर्दियों में फटे होंठों से परेशान हैं तो शहद-घी, नारियल तेल और घरेलू नुस्खों से तुरंत कैसे आराम सकते हैं? जानें आदतें, कारण और सर्दी में होंठों को मुलायम रखने का पारंपरिक तरीका.

Dry Lips Winter Remedy: सर्द हवा के झोंका का सबसे पहले असर आपके होंठों पर दिखाई देता है. पछिया की तीखी ठंड हो या पूर्वा हवा ये दोनों होंठों को सुखाकर फटा हुआ और दर्दनाक बना देती हैं. कई बार लोग इससे बचने के लिए बाजार के महंगे लिप बाम, क्रीम और मॉइस्चराइजर तक इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन राहत कुछ देर की ही होती है. हालांकि होंठों के फटने के कई कारण होते हैं. इसमें सबसे बड़ा कारण मौसम के अलावा आपकी आदतें और शरीर की नमी का संतुलन बिगड़ना भी है.

सर्दियों का पारंपरिक इलाज है शहद और घी

शहद को प्राकृतिक हीलर माना जाता है और घी होंठों की त्वचा को भीतर तक मुलायम करता है. दोनों का मिश्रण सर्दियों में बेहद कारगर माना जाता है. रात में सोने से पहले होंठों पर लगाकर छोड़ देने से फटे होठों को तेजी आराम मिलता है. क्योंकि यह नमी देता है और मृत त्वचा को नरम करता है. जिससे जलन शांत हो जाती है.

नारियल तेल बनाता है सुरक्षा की परत

ठंडी हवा में बाहर निकलने से पहले होंठों पर नारियल तेल लगाना एक तरह की प्राकृतिक सुरक्षा परत तैयार करता है. यही वह चीज है जो नमी को उड़ने नहीं देती. इसके नियमित उपयोग से होंठों में खुरदरापन कम होता है और फटने की प्रक्रिया रूक जाती है.

Also Read: Winter Morning Routine: सर्दियों की सुबह ऐसे करें शुरू, हेल्दी और एनर्जेटिक मॉर्निंग रूटीन के साथ

आदतें बन जाती हैं परेशानी की वजह

सर्दी में होंठ चाटने की आदत नुकसान को बढ़ा देती है. लार भले नमी लगे लेकिन हवा के संपर्क में आते ही यह त्वचा को और सूखा बना देती है. सुगंधित या केमिकलयुक्त लिप बाम का बार-बार उपयोग भी संवेदनशीलता बढ़ा सकता है.

पानी की कमी, सबसे बड़ा कारण

सर्दी में प्यास कम लगना स्वाभाविक है, लेकिन शरीर को पानी उतना ही चाहिए होता है. पानी कम पीने से शरीर की त्वचा पहले प्रतिक्रिया देती है और होंठ इसका पहला संकेत होते हैं. ठंड में भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना फटे होंठों से बचाव का पहला रास्ता है.

रात की देखभाल देती है सुबह का असर

अगर होंठ ज्यादा रूखा होने लगे हों, तो रात में शहद-घी या नारियल तेल लगाकर सोना सबसे अच्छा उपाय है. रात में त्वचा खुद को रिपेयर करती है और इस दौरान नमी मिलने से होंठ सुबह तक मुलायम दिखते हैं. यह न सिर्फ उपचार बल्कि सुरक्षा भी देता है.

Also Read: Winter Travel Tips: ठंड में निकल रहे हैं घूमने तो याद रखिए ये बातें, सफर रहेगा आरामदायक और मजेदार 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >