Pathaan Trailer Out: पठान ट्रेलर रिलीज, 4 साल बाद पर्दे पर दिखे शाहरुख खान, दीपिका का स्वैग उड़ाएंगे होश

Pathaan Trailer Out: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान का ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज हो गया है. ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्टर का लुक देखकर फैंस के होश उड़ गए है. यूजर्स ताबड़तोड़ इसपर कमेंट कर रहे है.

Pathaan Trailer Out: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान (Pathaan) का ट्रेलर आज आखिकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है. फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम को साथ देखकर फैंस काफी उत्सुक है. शाहरुख का धांसू अंदाज एक बार फिर से उनके चाहने वालों को दीवाना बना रहा है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी. करीब 3 मिनट के ट्रेलर में दमदार एक्शन, जबरदस्त डायलॉग, थ्रिल सस्पेंस और देशभक्ति दर्शकों को देखने मिलेगा. ट्रेलर के शुरुआत में डिंपल कपाड़िया इसमें एक आंतकवादी ग्रुप के बारे में बताती है, जिसमें जॉन होते है. वो एक बड़ा अटैक भारत पर करने का प्लान करते है. इसे रोकने के लिए आते है शाहरुख. डिंपल कहती है, अब पठान के वनवास का टाइम खत्म. किंग खान फुल ऑन एक्शन करते दिख रहे है. दीपिका किलर लुक और अंदाज से आपके होश उड़ा देगी. वो एक सोल्जर के रोल में है. शाहरुख का एक डायलॉग है जिसके वो कहते है, एक सोल्जर ये नहीं पूछता कि देश ने उसके लिए क्या किया. बल्कि पूछता है वो देश के लिए क्या कर सकता है.

Also Read: Movies List 2023: पठान से लेकर किसी का भाई किसी की जान तक, इस साल रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >