Pathaan के मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक, शहजादा की रिलीज को देखते हुए घटाये टिकट के दाम, इतने में देख सकेंगे फिल्म

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान को अभी भी दर्शक सिनेमाघरों में जाकर देख रहे हैं. फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. अब पठान के मेकर्स ने मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए टिकट के प्राइज को कम कर दिया है. इससे कल रिलीज हो रही शहजादा पर असर पड़ सकता है.

पठान का क्रेज दर्शकों में कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म अब तक की नंबर 1 बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने घरेलू बाजार में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है और अब यह एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रहा है. फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के आंकड़े पर पहुंचेगा. खैर, अपने चौथे हफ्ते में भी पठान सिनेमाघरों में दमदार प्रदर्शन कर रही है. साथ ही मेकर्स ने अब मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए टिकट की कीमतों को बेसिक तक घटा दिया है और फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है.

मेकर्स ने पठान की टिकट के दाम किए कम

अब पठान के टिकट बड़े मल्टीप्लेक्स में 110 रुपये में मिल रहे हैं. यह केवल फैंस को सिनेमाघरों में आने और पठान देखने के लिए प्रोत्साहित करेगा. मेकर्स आने वाले शुक्रवार को पठान डे कह रहे हैं. शाहरुख खान के इस कदम से उनके फैन्स पहले ही काफी खुश हैं और ट्विटर पर #PathaanDay ट्रेंड कर रहा है. कई लोग फिल्म को दोबारा देखने के लिए उत्सुक हैं.


शहजादा पर पड़ेगा पठान का असर?

खैर, इस शुक्रवार, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की शहजादा स्क्रीन पर आने वाली है. इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. कार्तिक आर्यन के फैन्स शहजादा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभिनेता कई दिनों से फिल्म का प्रचार कर रहे हैं और उन्हें सभी से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. शहजादा के ट्रेलर को भी थम्स अप मिला है, लेकिन पठान के मास्टरस्ट्रोक से, कोई भी सोच सकता है कि शहजादा का बॉक्स ऑफिस प्रभावित होगा या नहीं. क्या बादशाह राज करेगा या शहजादा सत्ता संभालेगा? इसे देखा जाना बाकी है. यश राज फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 946 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि फिल्म अभी भी एसएस राजामौली की आरआरआर और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, केजीएफ चैप्टर 2 और दंगल से पीछे है.

Also Read: Pathaan: शाहरुख खान की पठान ने बजरंगी भाईजान का तोड़ा रिकॉर्ड, सबकी निगाहे 1000 करोड़ की ओर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >