Oscars 2023: ऑस्कर में नाटु-नाटु का जलवा, राम चरण बोले- भारत के लिए महान क्षण, जानिये अन्य स्टार्स ने क्या कहा

Oscars 2023: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अपना परचम लहरा दिया है. इस जीत के बाद हर तरफ से स्टार्स पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं. अब रामचरण का भी रिएक्शन आया है. यहां जानिये उन्होंने क्या कहा...

Oscars 2023: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रचा है. नाटु नाटु गाने ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है. इस बात पर आज हर भारतीय प्राउड फील कर रहा है. संगीतकार एमएम केरावनी और नाटु नाटु के गीतकार चंद्रबोस ने ऑस्कर के मंच पर ट्रॉफी उठाई. अब पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, अभिनेता चिरंजीवी सहित कई बड़ी हस्तियों और नेताओं ने खुशी जाहिर की है.

राम चरण ने कही ये बात

नाटु नाटु के ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर ग्लोबल स्टार राम चरण ने कहा, “हमारे निर्देशक एस.एस. राजामौली, नाटु नाटु के संगीतकार और गीतकार, एम.एम. कीरावानी और इसे गाने वाले गायक चंद्रबोस, राहुल सिप्लिगुंज और आरआरआर’ टीम को बधाई. काल भैरव, हमारे कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित, और कलाकार, जिन्होंने इस गीत को जीवन और दुनिया के सामने लाया. ‘नाटु नाटु’ एक वैश्विक घटना बन गया है और सबूत है कि एक महान कहानी, साथ ही एक महान गीत भाषा और सीमाओं को पार कर सकता है. यह गीत अब हमारा गीत नहीं है. ‘नाटु नाटु’ जनता और हर उम्र और संस्कृति के लोगों का है, जिन्होंने इसे अपनाया है. मैं कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा को द एलिफेंट व्हिस्परर्स की बड़ी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं. यह है आज भारत के लिए एक महान क्षण!”


पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर इसकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि पूरा देश आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है. मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गीत होगा, जिसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा. इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए एम एम कीरावानी, चंद्र बोस और पूरी टीम को बधाई…भारत खुश और गौरवान्वित है.”


Also Read: Oscars 2023 Full Winners List: भारत ने रचा इतिहास, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट
वेंकैया नायडू ने किया ट्वीट

वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ”संगीतकार कीरावानी को, गीतकार चंद्रबोस, निर्देशक राजामौली और ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर जीत कर इतिहास रचने के लिए बधाई.” राज्यपाल सौंदरराजन ने ट्वीट किया, ”आरआरआर की पूरी टीम को बधाई, आपने ऑस्कर जीत भरतीयों और तेलुगु फिल्म जगत को गौरवान्वित किया है.” अभिनेता चिरंजीवी ने भी ट्वीट करके फिल्म आरआरआर की टीम को बधाई दी. चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने फिल्म आरआरआर में मुख्य भूमिका निभाई है. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >