OMG 2: सत्य की लड़ाई शुरू होने वाली है... ओएमजी 2 का नया पोस्टर आउट, एडवोकेट लुक में छा गई यामी गौतम

अक्षय कुमार के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'ओएमजी 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अमित राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म अनिल शर्मा की 'गदर 2' से टकराएगी. अब फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर ओएमजी 2 (OMG 2) साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. यह फिल्म 2012 में आई ‘ओएमजी’ का सीक्वल है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल और यामी गौतम प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अब अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसमें यामी गौतम इंटेंस अवतार में दिख रही हैं.

अक्षय कुमार ने OMG 2 का नया पोस्टर किया जारी

अक्षय कुमार ने यामी गौतम का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर फैंस को ओवर एक्साइटेड कर दिया है. पोस्टर में एक्ट्रेस को एक वकील के रूप में दिखाया गया है. यामी का फर्स्ट लुक शेयर करने के अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी ने यह भी बताया कि टीज़र जल्द ही रिलीज़ होगा. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया और लिखा, “सत्य की लड़ाई शुरू होने वाली है… #OMG2 in 11 अगस्त को सिनेमाघरों में, टीजर जल्द ही आएगा.” बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पंकज त्रिपाठी के किरदार कांति शरण मुद्गल के रूप में परिचय दिया. उनके कैप्शन में लिखा है, “मिलिये कांति शरण मुद्गल से #OMG2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में.”

https://www.instagram.com/p/CuWd063secT/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CuOdBaBPzGT/?hl=en
ओएमजी 2 के बारे में

ओएमजी 2 में अक्षय कुमार का लुक भगवान शिव की तरह था. पोस्टर में अक्षय को विग और गर्दन पर नीला पेंट पहने दिखाया गया है. बता दें कि ‘ओएमजी 2’ 11 अगस्त, 2023 को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘गदर 2’ से टकराने के लिए तैयार है. फिल्म का लेखन और निर्देशन अमित राय कर रहे हैं. वहीं निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे, विपुल डी शाह और राजेश बहल द्वारा किया गया है. ओएमजी 2 के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश दिवेदी हैं. वहीं सिनेमैटोग्राफी अमलेंदु चौधरी ने की है. ‘ओएमजी 2’ के पहले पार्ट में भी अक्षय कुमार ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी. कहानी एक नास्तिक कांजी लालजी मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हिंदू मूर्तियां और प्राचीन वस्तुएं बेचने वाली एक दुकान का मालिक है. भूकंप से उसकी दुकान नष्ट हो जाने के बाद, वह भगवान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करता है, क्योंकि उसका बीमा दावा अस्वीकार कर दिया गया है.

Also Read: अमीषा पटेल के आरोपों पर अब Gadar 2 के निर्माता अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >