झारखंड के इस क्षेत्र से कोई नहीं करता पलायन, बेरोजगारी हो गयी दूर, जानें कैसे आत्मनिर्भर हुई पंचायत

खूंटी के कुदलूम पंचायत के किसी गांव से कोई पलायन नहीं करता. न ही यहां कोई बेरोजगार है. यहां के अधिकांश ग्रामीण आत्मनिर्भर हैं. यहां ग्रामसभा ही सर्वोपरि है. खूंटी के कर्रा प्रखंड स्थित इस पंचायत में कुल 11 गांव एवं 13 वार्ड हैं. यहां की आबादी 6,337 है. यह एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है

बेरोजगारी और पलायन झारखंड की दो बड़ी समस्याएं हैं. लेकिन, अब माहौल धीरे-धीरे बदल रहा है. झारखंड के गांव आत्मनिर्भर हो रहे हैं. युवाओं को गांव में ही रोजगार मिल रहा है. इसकी वजह से पलायन पर रोक लग गयी है. यह सब सुशासन की वजह से हो पाया है. पंचायती राज व्यवस्था के कारण गांव और पंचायत का माहौल पूरी तरह से बदल गया है. इस पंचायत को सुशासन वाली पंचायत अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है.

हम बात कर रहे हैं खूंटी के कुदलूम पंचायत की. इस पंचायत के किसी भी गांव से कोई भी व्यक्ति पलायन नहीं करता है. नही यहां कोई बेरोजगार है. यहां के अधिकांश ग्रामीण आत्मनिर्भर हैं. यहां ग्रामसभा ही सर्वोपरि है. खूंटी के कर्रा प्रखंड स्थित इस पंचायत में कुल 11 गांव एवं 13 वार्ड हैं. यहां की आबादी 6,337 है. यह एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां 90 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है. अनुसूचित जाति की 2 फीसदी एवं अन्य की 8 फीसदी आबादी यहां निवास करती है.

पंचायत में एक उच्च विद्यालय, चार मध्य विद्यालय एवं 5 प्राथमिक विद्यालय हैं. 13 आंगनबाड़ी केंद्र, एक स्वास्थ्य उप केंद्र एवं तीन प्रज्ञा केंद्र हैं. कुदलूम पंचायत में प्रत्येक गांव में साप्ताहिक बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में होती है. इसमें गांव के प्रत्येक परिवार के सदस्यों की सहभागिता होती है. ग्राम सभा ही सर्वसम्मति से सभी समस्याओं का निष्पादन करती है. सोनमोर इस पंचायत की सबसे ज्यादा 1,000 से अधिक की आबादी वाला गांव है.

सोनमेर की ग्राम सभा की सबसे बड़ी देन है सोनमेर मंदिर. सोनमेर गांव में सभी जाति, धर्म, समुदाय के लोग रहते हैं. यहां एक ही परिसर में मंदिर, सरना स्थल एवं गिरजा घर हैं. यह अनेकता में एकता का एक उदाहरण है. ग्राम सभा ने श्रम दान के जरिये मंदिर का निर्माण कराया. मंदिर बनने के बाद गांव में बेरोजगारी पूर्णतः दूर हो चुकी है. मंदिर परिसर में पूजन सामग्री की दुकानें, चाय-नाश्ता एवं खिलौने की दुकानें बनी हैं.

सोनमेर मंदिर के आसपास बाहरी लोगों का व्यवसाय पूर्णतः वर्जित है. मंदिर में पूजा कराने के लिए गांव के पाहन की नियुक्ति ग्राम सभा करती है. उन्हें प्रतिदिन 350 रुपये मानदेय दिया जाता है. पंचायत को राज्य के अन्य पंचायतों की तरह की केंद्र और राज्य सरकार से सहायता मिलती है. 15 वें वित्त आयोग के तहत उपलब्ध राशि का उपयोग ग्राम सभा के माध्यम से उचित कार्य के लिए किया जाता है.

राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रायः सभी योजनाओं का लाभ पंचायत को मिलता है. जैसे कृषि ऋण माफी योजना, मुख्यमंत्री पशु विकास विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना इत्यादि जैसी योजनाओं का सहयोग ग्राम पंचायत को प्राप्त होता है और ग्रामीण योजनाओं का लाभ लेते हैं.

पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव कहती हैं कि पंचायतों को सशक्त करके ही स्थानीय समस्याओं का स्थानीय लोगों की भागीदारी से बेहतर हल निकाला जा सकता है. कुदलुम की ग्राम पंचायत ने योजनाओं के सहभागी, ससमय और पारदर्शी क्रियान्वयन एवं सेवा उपलब्ध कराने में किये गये सराहनीय कार्य को राज्य की अन्य पंचायतों में क्रियान्वित करने का प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >