NZ vs Afg: अफगानिस्तान को रौंदकर न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका, प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन

New Zealand vs Afghanistan: वर्ल्ड कप 2023 के 16वां मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 288 रन का स्कोर बनाया. फिर अफगानिस्तान की टीम को 34.4 ओवर में 139 रन पर ढेर कर दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर कब्जा कर लिया है. न्यूजीलैंड के चार मैचों में जीत के साथ 8 अंक हो गए हैं.

Live Updates
2:39 AM. 19 Oct 23 9:09 PM. 18 Oct

NZ vs Afg LIVE: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए मैच में अफगानिस्तान की टीम को 149 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चौथी जीत दर्ज किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 288 रन बनाया. फिर 34.4 ओवर में 139 रन पर पूरी अफगानिस्तान टीम को आउट कर दिया. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

2:39 AM. 19 Oct 23 9:09 PM. 18 Oct

NZ vs Afg LIVE: अफगानिस्तान को 6ठा झटका, नबी 7 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान को 31वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. नबी को सेंटनर ने 7 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.

2:39 AM. 19 Oct 23 9:09 PM. 18 Oct

NZ vs Afg LIVE: अफगानिस्तान को 5वां झटका, रहमत शाह आउट

अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. रहमत शाह को 36 के स्कोर पर रचिन रवींद्र ने अपना शिकार बनाया. शाह ने 62 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक मात्र चौका जमाया.

2:39 AM. 19 Oct 23 9:09 PM. 18 Oct

NZ vs Afg LIVE: अफगानिस्तान को चौथा झटका, उमरजई आउट

अफगानिस्तान को 26वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. बोल्ट ने उमरजई को अपना दूसरा शिकार बनाया. उमरजई ने 32 गेंदों में दो चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली.

2:39 AM. 19 Oct 23 9:09 PM. 18 Oct

NZ vs Afg LIVE: 18 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 59 रन

अफगानिस्तान की टीम ने 18 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिया है. इस समय उमरजई और रहमत शाह क्रीज पर जमे हुए हैं.

2:39 AM. 19 Oct 23 9:09 PM. 18 Oct

NZ vs Afg LIVE: अफगानिस्तान को तीसरा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी आउट

अफगानिस्तान को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. हशमतुल्लाह शाहिदी को फर्ग्यूसन ने अपना शिकार बनाया. शाहिदी ने 29 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाया.

मुख्य बातें

New Zealand vs Afghanistan: वर्ल्ड कप 2023 के 16वां मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 288 रन का स्कोर बनाया. फिर अफगानिस्तान की टीम को 34.4 ओवर में 139 रन पर ढेर कर दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर कब्जा कर लिया है. न्यूजीलैंड के चार मैचों में जीत के साथ 8 अंक हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >