Jharkhand : लॉकडाउन में सोनुआ तक घुसे नक्सली मचाया तांडव, एक व्यक्ति को मारी गोली, छात्रावास को उड़ाया

naxalites blasts hostel and shots youth in sonua area of chaibasa चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुआ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात जमकर उत्पात मचाया. एक व्यक्ति को गोली मार दी और सोनुआ थाना क्षेत्र के रामचंद्रपोस में संत पीटर स्‍कूल के कथित छात्रावास को बम विस्‍फोट कर उड़ा कर दिया. जिस युवक को नक्सलियों ने गोली मारी है, उसका नाम नितिन कुमार जामुदा बताया जा रहा है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

सुकेश कुमार

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुआ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात जमकर उत्पात मचाया. एक व्यक्ति को गोली मार दी और सोनुआ थाना क्षेत्र के रामचंद्रपोस में संत पीटर स्‍कूल के कथित छात्रावास को बम विस्‍फोट कर उड़ा कर दिया. जिस युवक को नक्सलियों ने गोली मारी है, उसका नाम नितिन कुमार जामुदा बताया जा रहा है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

Also Read: लॉकडाउन के बीच झारखंड में सुरक्षा बलों से नक्सलियों की मुठभेड़, घंटों हुई गोलीबारी, 3 माओवादियों के मारे जाने की खबर

घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि सोनुआ थाना क्षेत्र के रामचंद्रपोस में संत पीटर स्‍कूल परिसर के समीप हथियारबंद नक्सली का दस्ता पहुंचा. कथित छात्रावास में रह रहे नितिन कुमार जामुदा को जब नक्‍सलियों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगायी, तो उसे दरवाजा खोलने की बजाय पुलिस को इसकी सूचना दे दी.

दरवाजा खोलने में देर हुई, तो नक्‍सलियों ने बम विस्‍फोट कर दिया. विस्‍फोट से छात्रावास में खड़ी तीन मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गयी. घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई की. हालांकि, एक भी नक्सली पुलिस के हाथ नहीं लगा. नितिन कुमार को गोली मारने के बाद नक्सलियों ने उस पर भुजाली से भी वार किया.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: रांची में सब्जी खरीदने के लिए लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं किया पालन

नितिन की हालत गंभीर है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल रेफर कर दिया गया. इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. सोनुआ थाना से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई इस घटना से सोनुआ के लोगों में दहशत फैल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >