Moto G34 5G Review: 12 हजार रुपये की रेंज में आया मोटोरोला का नया फोन कैसा है? जानें हर एक डीटेल

Motorola G34 5G Launch Review - इस फोन में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 5000mAh बैटरी उपलब्ध करायी गई है. इस किफायती फोन की खास खूबियों में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है.

Motorola G34 5G Review : मोटोरोला ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Moto G34 5G लॉन्च किया है. भारत में लॉन्च हुआ यह साल 2024 का पहला मोटोरोला प्रोडक्ट है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है. Moto G34 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है. इसमें 50 मेगापिक्सल के मुख्य सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी. आइए जानते हैं Moto G34 5G स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में-

कम बजट वाले फोन में ज्यादा फीचर्स

Motorola ने भारतीय मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Moto G34 5G को बजट रेंज में लॉन्च किया गया है. इस फोन में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 5000mAh बैटरी उपलब्ध करायी गई है. इस किफायती फोन की खास खूबियों में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है.

Also Read: आधे दाम पर मिल रहा यह रेडमी स्मार्टफोन, अमेजन पर जबरदस्त ऑफर

Moto G34 5G के फीचर्स कैसे हैं?

  • मोटो के इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ की डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसका रिजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है.

  • Moto G34 5G में दो नैनो सिम कार्ड लग सकते हैं और यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 के साथ आता है.

  • कंपनी ने इसके लिए अगले अपडेट एंड्रॉयड 15 और तीन साल तक सिक्योरिटी पैच भी देने का वादा किया है.

  • इसमें 4 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प दिया गया है. इसके साथ ही 128 जीबी स्टोरेज दी गई है.

  • इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा.

  • यह किफायती फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रॉसेसर से लैस है.

  • फोन में ड्यूल रियर कैमरा है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा 2 मेगापिक्सल का है.

  • सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.

  • फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. यह 5जी ड्यूल सिम सपोर्ट करता है.

  • कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, 3G, 2G, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस आदि जैसे फीचर्स उपलब्ध कराये गए हैं.

  • Motorola G34 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है.

  • इसमें 20W टर्बोपावर चार्जिंग भी है, जिससे आप फोन को जल्दी चार्ज कर सकते हैं.

  • फोन का आकार 162.7×74.6x8mm है और इसका वजन 179 ग्राम है.

  • वीगन लेदर वेरिएंट का वजन 181 ग्राम है.

Motorola G34 5G की कीमत और उपलब्धता की बात

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. इसके साथ कुछ बैंक ऑफर्स दिये जा रहे हैं. अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5 प्रतशित कैशबैक मिलेगा. वहीं, हर महीने 387 रुपये देकर इस फोन को खरीदा जा सकेगा. इसकी सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 17 जनवरी से दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. यह ओशन ग्रीन, आइस ब्लू और चारकोल ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा.

Also Read: 60MP सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन अब हर कोई खरीद पाएगा, कीमत देखकर टूट पड़े लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >