Bareilly News: मामूली विवाद पर गुरुद्वारे में दबंगों ने महासचिव पर ताना तमंचा, CCTV में कैद हुई दबंगई

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार शाम सफाई को लेकर गुरुद्वारा महासचिव से एक दबंग का विवाद हो गया. दबंगों ने महासचिव पर तमंचा तान दिया. यह दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार शाम सफाई को लेकर गुरुद्वारा महासचिव से एक दबंग का विवाद हो गया. दबंगों ने महासचिव पर तमंचा तान दिया. यह दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसकी शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे से कुछ ही दूरी पर रहने वाले गुरुद्वारे के महासचिव साहिब सिंह पर वहीं के रहने वाले दबंगों ने तमंचा तान दिया. इन दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी. साहिब सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि अपने घर से गुरुद्वारे की तरफ पैदल जा रहा था, लेकिन जब वह गुरुद्वारे के पास पहुंचे. इसी दौरान सामने रहने वाले प्रीतम सिंह ने उनको नाली की सफाई कराने को कहा, तब उन्होंने प्रीतम सिंह को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही सफाई करा देंगे.

Also Read: Indian Railways: यात्रा की कर रहे हैं तैयारी तो पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने कर दिया है इन ट्रेनों को कैंसिल

मगर, प्रीतम सिंह उनके साथ गाली गलौज करने लगे.इसका शोर सुनकर प्रीतम सिंह का बेटा मिंटू गांधी और पोता सतनाम सिंह मौके पर आ गए.उन्होंने भी साहिब सिंह के साथ गाली गलौज की.इसके बाद साहिब सिंह गुरुद्वारे के अंदर चले गए, लेकिन सतनाम सिंह ने गुरुद्वारे में ही तमंचा तान दिया.जान से मारने की धमकी दी गई.इसके साथ ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की शिकायत महासचिव साहिब सिंह ने पुलिस से की. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >