Mauni Amavasya 2021 Live Updates: आज है मौनी अमावस्या, इस दिन पूजा करने पर मिलती है कालसर्प दोष से मुक्ति, जानें उपाय...

Mauni Amavasya 2021 Live Updates puja vidhi and subh muhurt: आज मौनी अमावस्या है. इस दिन स्नान दान का विशेष दिन होता है. मौनी अमावस्या माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते है. इस साल मौनी अमावस्या 11 फरवरी यानि आज है. आज दिन भगवान विष्णु के साथ पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है. इस दिन मौन रहने की परंपरा है. मौनी अमावस्या के दिन कटु शब्दों को न बोलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना शुभ फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ अमावस्या के दिन संगट तट और गंगा पर देवी-देवताओं का वास होता है. आइए जानते है मौनी अमावस्या से जुड़ी पूरी जानकारी...

Live Updates
6:13 PM. 11 Feb 21 6:13 PM. 11 Feb

आज ये सामग्री करें दान

मौनी अमावस्या के दिन स्नान कर दान करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्र, अंजन, दर्पण, स्वर्ण तथा दूध देने वाली गौ आदि का दान किया जाता है. इसके साथ ही गर्म कपड़े, दूध, खीर आदि भी दान किया जाता है.

1:57 PM. 11 Feb 21 1:57 PM. 11 Feb

आज गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए

मौनी अमावस्या आज है. इस दिन शाम के वक्त घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

12:19 PM. 11 Feb 21 12:19 PM. 11 Feb

आज चांदी से बने नाग-नागिन की पूजा करनी चाहिए

मौनी अमावस्या के दिन पूजा करने पर कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. इसलिए इस दिन सुबह स्नान करने के बाद चांदी से बने नाग-नागिन की पूजा करनी चाहिए. इसके बाद सफेद पुष्प के साथ बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए.

12:19 PM. 11 Feb 21 12:19 PM. 11 Feb

आज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना होता है शुभ

मौनी अमावस्या के दिन सुबह स्नान करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं. आटे की गोलियों को मछलियों को खिलाना शुभ होता है. ऐसा करने से आपके जीवन की परेशानियों का अंत

होता है.

12:19 PM. 11 Feb 21 12:19 PM. 11 Feb

आज चींटियों को शक्कर मिलाकर आटा खिलाना चाहिए

मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को शक्कर मिलाकर आटा खिलाना चाहिए. ऐसा करने से पाप-कर्म कम होते हैं और पुण्य-कर्म उदय होते हैं.

12:39 PM. 11 Feb 21 12:39 PM. 11 Feb

आज गंगा स्नान का विशेष महत्व

आज मौनी अमावस्या है. इस दिन मौन धारण किया जाता है. शास्त्रों में बताया गया है इससे विशेष तरह की ऊर्जा मिलती है. मान्यता है कि गंगा स्नान से भौतिक, दैहिक और दैविक तीनों तरह के पापों से छुटकारा मिलता है. यदि कोई किसी कारण से गंगा स्नान करने नहीं जा सकता वो किसी भी दूसरी नदी या सरोवर तट आदि में स्नान कर लेने पर भी शुभ फल की प्राप्ति होती है.

Maha Shivaratri 2021: इस साल कब है महाशिवरात्रि, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत नियम और इसका महत्व

11:08 AM. 11 Feb 21 11:08 AM. 11 Feb

जानिए आज कौनसी चीजें करनी चाहिए दान

मौनी अमावस्या के दिन स्नान कर दान करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्र, अंजन, दर्पण, स्वर्ण तथा दूध देने वाली गौ आदि का दान किया जाता है. इसके साथ ही गर्म कपड़े, दूध, खीर आदि भी दान किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का विशेष फल मिलता है.

11:08 AM. 11 Feb 21 11:08 AM. 11 Feb

माघ अमावस्या 2021 तिथि और शुभ मुहूर्त

  • 11 फरवरी 2021 को 01 बजकर 10 मिनट पर अमावस्या तिथि आरम्भ

  • 12 फरवरी 2021 की रात 12 बजकर 37 मिनट पर अमावस्या समाप्त

मुख्य बातें

Mauni Amavasya 2021 Live Updates puja vidhi and subh muhurt: आज मौनी अमावस्या है. इस दिन स्नान दान का विशेष दिन होता है. मौनी अमावस्या माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते है. इस साल मौनी अमावस्या 11 फरवरी यानि आज है. आज दिन भगवान विष्णु के साथ पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है. इस दिन मौन रहने की परंपरा है. मौनी अमावस्या के दिन कटु शब्दों को न बोलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना शुभ फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ अमावस्या के दिन संगट तट और गंगा पर देवी-देवताओं का वास होता है. आइए जानते है मौनी अमावस्या से जुड़ी पूरी जानकारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >