मणिपुर जल रहा है, केंद्र सरकार पूरी तरह विफल, सर्वदलीय बैठक में जायेंगे डेरेक ओब्रायन : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर में जारी हिंसा के लिए केंद्र पर निशाना साधा है. कहा है कि मणिपुर जल रहा है. मंत्री के घर को जलाया जा रहा है. केंद्रीय बलों की मौजूदगी में. उन्होंने कहा कि सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलायी है. उसमें डेरेक ओब्रायन शामिल होंगे.

मणिपुर जल रहा है. हमारा दिल भी जल रहा है. बहुत देर हो गयी है. यह केंद्र सरकार की पूर्ण विफलता है. उन्होंने बैठक बुलायी है, तो हमारी पार्टी की ओर से डेरेक ओब्रायन बैठक में शामिल होने के लिए जायेंगे. मणिपुर में जारी हिंसा पर केंद्र सरकार की ओरसे बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में अपना प्रतिनिधि भेजने के बारे में पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये बातें मीडिया से कहीं.

सेंट्रल फोर्स की मौजूदगी में जल रहा है मंत्री का घर

बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी ने कहा, ‘अब बहुत देर हो चुकी है, मणिपुर जल रहा है. इसलिए हमारा दिल भी जल रहा है. मणिपुर के लोग मुसीबत में है. सेंट्रल फोर्स की मौजूदगी में मंत्री का घर जल रहा है. यह पूरी तरह विफलता है. उन्होंने बैठक बुलायी है. इसलिए पार्टी की ओर से डेरेक ओ ब्रायन जायेंगे.

24 जून को अमित शाह ने बुलायी है सर्वदलीय बैठक

बता दें कि मणिपुर हिंसा के बाद उत्पन्न हुई स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (24 जून) को सर्वदलीय बैठक बुलायी है. इससे पहले 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बुलायी गयी विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ शामिल होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >