शौहर ने बीवी को कतर से किया फोन, कहा- तलाक, तलाक, तलाक…

कतर में बैठे युवक ने महिला को लगाया फोन और कह दिया तलाक, तलाक, तलाक…

झारखंड के गढ़वा के दरमी गांव निवासी अहमद शेख इस्तेखार द्वारा अपनी बीवी को मोबाइल से तीन तलाक देने के मामले में गुजरात पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए गढ़वा पहुंची है. लेकिन शेख इस्तेखार के घर पर नहीं होने के कारण गुजरात पुलिस उसके परिवार से पूछताछ करने में जुटी हुई है. शेख इस्तेखार की शादी वर्ष 2008 में गांव में ही अपनी चचेरी बहन जिलानी खान की बेटी नजरीना खातून से हुई थी.

नजरीना से उसे आठ साल की एक बेटी भी है. लेकिन पिछले छह मार्च की सुबह अचानक उसके शौहर इस्तेखार ने उसे मोबाइल कर तीन बार तलाक बोल कर तलाक दे दिया. नजरीना के पिता गुजरात के बड़ोदरा में रहते हैं. इस समय वह पिता के साथ बड़ोदरा में ही थी. जबकि उसका शौहर इस्तेखार इस समय कतर में नौकरी कर रहा है. इस्तेखार ने वहीं से नजरीना को तलाक दिया है. इसलिए नजरीना ने बड़ोदरा के जेपी रोड स्थित पुलिस थाना में यह मामला दर्ज कराया.

मामला दर्ज करने के बाद गुजरात पुलिस शनिवार को गढ़वा थाना के दरमी गांव पहुंचकर इस्तेखार और उसके परिवार की खोज में पहुंची. चूंकि नजरीना ने अपने शौहर के अलावा सास सौहर, ससुर इमामु शेख हक और तीन ननद को भी नामजद आरोपी बनाया है. इसलिए पुलिस इस्तेखार के अन्य परिवारवालों की तलाश में यहां आयी है.

हमें बताये बगैर दूसरी शादी कर ली : नजरीना

इस संबंध में नजरीना ने बताया कि कि इस्तेखार ने उसे बताये बगैर पांच फरवरी को मझिआंव थाना के सरकोनी निवासी राहत परवीन नामक लड़की से निकाह कर लिया है. इसकी जानकारी मिलने पर वह गुजरात से गढ़वा थाना के दरमी गांव में अपने ससुराल पहुंची और अपने ससुर से इस संबंध में पूछताछ की, तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज किया. बाद में इस्तेखार ने उसे फोन किया और मोबाइल पर ही तलाक, तलाक, तलाक कह दिया. इसके बाद उसने हारकर अपने शौहर के अलावा सास, ससुर और तीन ननद के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >