ममता सरकार ने बंगाल को अंधेरे में धकेल दिया, बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में 35 सीट जीतने का लक्ष्य लेकर चलने वाली पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिन के बंगल दौरे पर हैं. उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक क्षमता का जायजा लिया. साथ ही बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर हमला भी बोला.

पिछले 40-50 वर्षों में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का शासन रहा. कम्युनिस्टों का शासन रहा और ममता दीदी का शासन रहा. बंगाल को नीचे और पीछे ले जाने में किसी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. ये हमारा दुर्भाग्य है. जिस बंगाल ने देश-दुनिया को रास्ता दिखाया, आज वही बंगाल ममता बनर्जी की सरकार के राज में अंधेरे में आ गया है. कहते थे कि जो बंगाल आज सोचता है, वह भारत कल सोचता है. लेकिन, अब स्थिति बदल गयी है. बंगाल को ये लोग कहां से कहां ले आये. ये बातें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं.

जेपी नड्डा ने बंगाल में की कई बैठकें

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को कोलकाता में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और उनसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के लिए कहा. जेपी नड्डा ने बीजेपी के राज्य नेतृत्व से लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचने के लिए भी कहा. बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और सांसद शामिल हुए.

पार्टी की संगठनात्मक ताकत का लिया जायजा

भाजपा के एक नेता ने कहा कि नड्डा ने पार्टी की संगठनात्मक ताकत का जायजा लिया. उन्होंने पार्टी के पंचायत चुनाव प्रदर्शन की रिपोर्ट देखी और उन जगहों पर वोट शेयर में गिरावट के बारे में पूछताछ की, जहां हमने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने पार्टी नेताओं से केंद्र द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘कुशासन को उजागर’ करने के लिए भी कहा.

Also Read: तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे जेपी नड्डा व मोहन भागवत, हावड़ा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में होंगे शामिल

पत्नी के साथ दक्षिणेश्वर मंदिर गये जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार रात को एक बैठक की, रविवार सुबह दूसरी बैठक और दोपहर में नेशनल लाइब्रेरी में एक अन्य बैठक की. उन्होंने बताया कि इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष सुबह अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर भी गये.

बीजेपी का बंगाल से 35 सीट जीतने का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संगठन का जायजा लेने के लिए जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीट पर जीत हासिल की थी. (एजेंसी इनपुट के साथ)

Also Read: बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा-PM आवास योजना,मनरेगा के केंद्रीय फंड में राज्य सरकार कर रही हेराफेरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >