Chandra Grahan/Lunar Eclipse 2020 Today LIVE Updates: कुछ समय लगने वाले चंद्र ग्रहण में क्यों नहीं सूतक काल, जानिए क्या है ज्योतिषियों की राय

Chandra Grahan 2020 Sutak Time in India: रात 11 बजकर 16 मिनट से लगा चंद्र ग्रहण अब खत्म हो गया है. यह ग्रहण भारत समेत यूरोप के अधिकांश भाग, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों से देखा गया. यह ग्रहण ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर लगा था. शुक्रवार रात11 बजकर 16 मिनट से रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहा. यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण (Penumbral lunar eclipse) था. इस समय पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है. इसलिए इस ग्रहण को ज्योतिष बहुत ही प्रभावशाली मान रहे है. इस ग्रहण के बाद यह देखना है कि क्या देश-दुनिया में कोरोना वायरस पर क्या असर पड़ेगा. वहीं इसी महीने 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा. सूर्य ग्रहण पर सबकी नजर बनी हुई है. आज जो ग्रहण लगा है, इस ग्रहण का भी प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. जानिए चंद्रग्रहण और सूतक काल के बारे में.

Live Updates
10:44 PM. 5 Jun 20 10:44 PM. 5 Jun

चंद्र ग्रहण से वृश्चिक लग्न वालों को रहना होगा सावधान

आज का उपच्छाया चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर लग रहा है. वृश्चिक राशि पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावन है. इस राशि के जातकों को 108 बार चंद्र ग्रह के बीज मंत्र का जप करना चाहिए.

10:44 PM. 5 Jun 20 10:44 PM. 5 Jun

ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से करना चाहिए परहेज

ग्रहण के दौरान, यह माना जाता है कि पृथ्वी पर हानिकारक किरणें फैल जाती हैं. इसलिए घर के अंदर रहना चाहिए और सीधे ग्रहण देखने से बचना चाहिए.

9:08 PM. 5 Jun 20 9:08 PM. 5 Jun

उपछाया चंद्रग्रहण: सूतक काल की मान्यता नहीं

ये चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है, इस कारण ज्योतिष गणना में इसके लिए सूतक काल की मान्यता नहीं दी गई है. लेकिन जो लोग ग्रहण को मानते हैं वे ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करेंगे. हालांकि ग्रहण का समय आधी रात है.

8:51 PM. 5 Jun 20 8:51 PM. 5 Jun

ग्रहण के दौरान इन चीजों को खाने में होती है पाबंदी

वैसे ते ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने के लिए मनाही रहती है, पर इस दौरान मांसाहारी खाना खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए. यह भी माना जाता है कि ग्रहण के दौरान शराब, खमीर और हाई प्रोटीन खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसे पचाने में अधिक वक्त लगता है.

8:51 PM. 5 Jun 20 8:51 PM. 5 Jun

रात्रि पक्ष के किसी भी भाग से देख सकते हैं ग्रहण

चंद्रग्रहण को पृथ्वी के रात्रि पक्ष के किसी भी भाग से देख सकते है. जहाँ चंद्रमा की छाया की लघुता के कारण सूर्यग्रहण किसी भी स्थान से केवल कुछ मिनटों तक ही दिखता है, वहीं चंद्रग्रहण की अवधि कुछ घंटों की होती है.

Chandra Grahan 2020 : जानिए रांची और झारखंड के लोगों को कैसा दिखेगा चंद्रग्रहण? देखें ग्राफिक्स

7:39 PM. 5 Jun 20 7:39 PM. 5 Jun

ग्रहण के दौरान बचें वाद-विवाद से

ग्रहण के दौरान वाद-विवाद से बचना चाहिए. वाद-विवाद होने से पितृगण की कृपा नहीं बनती. पितृगणों के नाम पर दान भी करना चाहिए.

Chandra Grahan 2020 LIVE Updates: चंद्रग्रहण कितने बजे से? कहां दिखेगा? सूतक काल… हर जानकारी के लिए क्लिक करें

7:39 PM. 5 Jun 20 7:39 PM. 5 Jun

ग्रहण के दौरान शुभ कार्य शुरू नहीं करने चाहिए

ग्रहण के दौरान शुभ कार्य को नहीं करने की सलाह दी जाती है. इस दौरान किसी नए कार्य की शुरूआत भी नहीं होती है. ग्रहण के वक्त सिलाई, बुनाई और कढ़ाई नहीं करने को कहा जाता है.

Chandra Grahan 2020, Sutak Timing in India: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, नहीं होगा ग्रहण में कोई सूतक काल, जानिए क्यों

8:51 PM. 5 Jun 20 8:51 PM. 5 Jun

मानसिक रोगी दूर रहें ग्रहण से

चंद्र ग्रहण के देखने के बाद लोगों पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं. ग्रहण के दौरान आप उद्विग्न, विचलित या क्रोधित रह सकते हैं. चंद्र ग्रहण देखने से सिर में भारीपन की शिकायत हो सकती है. मानसिक बीमारियों से ग्रस्त लोगों को चंद्र ग्रहण से दूर रहने की सलाह दी जाती है. चंद्र ग्रहण अगर आपकी राशि के लिए अशुभ बताया जा रहा है तो फिर इसे देखने का प्रयास न करें.

Chandra Grahan 2020 Date, Timings in India: आज रात लगेगा उपच्छाया चंद्र ग्रहण, जानिए चंद्रगहण से क्या असर होता है हमारी ऊर्जा पर

2:49 PM. 5 Jun 20 2:49 PM. 5 Jun

गर्भवर्ती महिलाओं को इन बातों पर देना होगा ध्यान

आज चंद्र ग्रहण लग रहा है. चंद्रग्रहण में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया से भी बचना चाहिए, क्योंकि ग्रहण की छाया का कुप्रभाव से गर्भस्थ शिशु पर पड़ने का डर रहता है, जो बच्चे की सेहत के लिए नुकसानदेह होता है. ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं एक नारियल हमेशा पास रखें और उसे अपने पास ही रखकर सोएं. लेकिन यह उपछाया ग्रहण है, इसलिए इस बात के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है. 21 जून को जब सूर्यग्रहण लगेगा तब इस बात का ध्यान रखना होगा.

2:49 PM. 5 Jun 20 2:49 PM. 5 Jun

जानें ग्रहण के दौरान कौन से काम नहीं करना चाहिए

ग्रहण के दौरान आपको भगवान की मूर्ति को स्‍पर्श नहीं करना चाहिए, इसके साथ ही घर के पूजा स्‍थल में भी आपको पर्दा या फिर कोई कपड़ा डाल देना चाहिए. ध्‍यान रखें कि इस दौरान भगवान को भी ग्रहण के दर्शन न हों. ग्रहण के समय सभी धार्मिक स्‍थानों के कपाट बंद हो जाते हैं. वहीं खाने-पीने के समान में तुलसी पत्ता डाल देनी चाहिए.

2:49 PM. 5 Jun 20 2:49 PM. 5 Jun

जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

आज साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि आज जो लग रहा है यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें सामान्य क्रियाकलापों पर ज्यादा पाबंदियां नहीं होती हैं. सामान्य ग्रहण की तरह इसमें सूतक काल भी नहीं होता है. इस ग्रहण काल का असर मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा होगा. यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है. ग्रहण काल रात 11 बजकर 16 मिनट से 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.

1:06 PM. 5 Jun 20 1:06 PM. 5 Jun

कई राशियों पर पड़ेगा इस ग्रहण का प्रभाव

आज चंद्र ग्रहण लग रहा है. इस दौरान सभी लोग यह जानने की कोशिश कर रहे है कि लगने वाला ग्रहण किस राशि में पड़ेगा. यह ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है. यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. इस लिए वृश्चिक राशिवालों को अधिक सावधानी बरतनी होगी.

मुख्य बातें

Chandra Grahan 2020 Sutak Time in India: रात 11 बजकर 16 मिनट से लगा चंद्र ग्रहण अब खत्म हो गया है. यह ग्रहण भारत समेत यूरोप के अधिकांश भाग, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों से देखा गया. यह ग्रहण ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर लगा था. शुक्रवार रात11 बजकर 16 मिनट से रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहा. यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण (Penumbral lunar eclipse) था. इस समय पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है. इसलिए इस ग्रहण को ज्योतिष बहुत ही प्रभावशाली मान रहे है. इस ग्रहण के बाद यह देखना है कि क्या देश-दुनिया में कोरोना वायरस पर क्या असर पड़ेगा. वहीं इसी महीने 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा. सूर्य ग्रहण पर सबकी नजर बनी हुई है. आज जो ग्रहण लगा है, इस ग्रहण का भी प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. जानिए चंद्रग्रहण और सूतक काल के बारे में.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >